Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रक्सौल-सुगौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकानें सड़क पर, जान जोखिम में... आखिर जिम्मेदार कौन?

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 04:07 PM (GMT+05:30)

    पूर्वी चंपारण में रक्सौल-सुगौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे लगी सब्जी मंडी जाम और हादसों का कारण बन रही है, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। प् ...और पढ़ें

    सड़क किनारे सजीं सब्जी की दुकाने। जागरण

    सड़क किनारे सजीं सब्जी की दुकाने। जागरण

    पंचायत सूत्र, फुलवरिया (पूर्वी चंपारण)। रक्सौल-सुगौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताज चौक से आजाद चौक तक सड़क किनारे सजी सब्जी मंडी लोगों की सुविधा से ज्यादा परेशानी का कारण बनती जा रही है।

    सैकड़ों अस्थायी दुकानों और खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ ने इस व्यस्त मार्ग को जाम और हादसों का केंद्र बना दिया है। कई लोगों की जान जाने और दर्जनों के घायल होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

    सड़क पर सजी दुकानें, बढ़ रही परेशानी

    राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे प्रतिदिन सैकड़ों सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें लगाते हैं। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लोग सड़क किनारे ही बाइक और अन्य वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की रफ्तार थम जाती है। सुबह और शाम के समय यहां जाम की स्थिति आम हो गई है।

    हादसों का बन चुका है केंद्र

    स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगने वाली इस मंडी के कारण कई लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। भीड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अचानक सड़क पार करने वाले लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

    बैठक और निरीक्षण के बाद भी समाधान नहीं

    चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रशांत सराफ ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बैठक भी हो चुकी है। थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ और कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर सब्जी दुकानों को स्थानांतरित करने के लिए वैकल्पिक जगह भी चिह्नित की थी। इसके बावजूद अब तक दुकानों को वहां स्थानांतरित नहीं किया जा सका है।

    खबरें और भी

    लोगों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जाम और दुर्घटनाओं की समस्या और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर सब्जी दुकानों को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कराने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। इससे जाम से राहत मिलेगी और सड़क हादसों पर भी अंकुश लग सकेगा।