Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    East Champaran : संगठन बना गांव की ताकत, सांसद संजय जायसवाल ने बताया अमूल्य योगदान

    By Someshwar Prasad Verma Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 24 Nov 2025 09:21 PM (GMT+05:30)

    पूर्वी चंपारण में एक संगठन ने गांव को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सांसद संजय जायसवाल ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसन ...और पढ़ें

    जीविका दीदीयों को सांसद ने किया सम्मानित। जागरण

    जीविका दीदीयों को सांसद ने किया सम्मानित। जागरण

    HighLights

    1. संगठन ने गांव को बनाया सशक्त

    2. सांसद जायसवाल ने सराहा योगदान

    3. शिक्षा, स्वास्थ्य में संगठन का कार्य

    संवाद सहयोगी, आदापुर (पूर्वी चंपारण) । सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी गांव की असली ताकत वहां का संगठन होता है। लोगों के बीच एकजुटता और सामूहिक प्रयास ही विकास का रास्ता बनाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्षों से संगठन ने गांव के विस्तार, उन्नति और मजबूती में अमूल्य योगदान दिया है। यही कारण है कि आज गांव अपनी पहचान और प्रगति की नई कहानी लिख रहा है।
    प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया खुर्द गांव में सोमवार को आदापुर विभूति पंडित काशी तिवारी का सातवां स्मृति पर्व समारोह मनाया गया। इस दौरान पश्चिम चंपारण के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल सहित अतिथियों ने श्री तिवारी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डा. जायसवाल ने कहा कि पंडित काशी तिवारीजी के जीवन का मूल मंत्र सेवा था।

    गांव में सड़क, बिजली, शिक्षा के लिए स्कूल का निर्माण गरीबों के इलाज के लिए अस्पताल का निर्माण उन्होंने गांव में कराया। आज हम लोग भी उनके अधूरे काम को आगे बढ़ा रहे हैं। बताया कि उनका हमारे परिवार से गहरा रिश्ता है।

    भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहते हुए संगठन विस्तार और मजबूती के लिए जो उन्होंने काम किया। आदापुर क्षेत्र में भाजपा का जो विकास हुआ है उसमें उनका अमूल्य योगदान है। कार्यक्रम में पहुंचे गांव की जीविका दीदीयों को सांसद ने सम्मानित किया।

    उनसे कार्यों के संबंध में जानकारी ली और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके कार्यों की सराहना की। उक्त कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, परमानंद प्रसाद, परमानंद सहनी, हिरालाल प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रामजीवन बैठा, ओम शांति की पूर्णीमा दीदी ने संबोधित किया।

    खबरें और भी

    इस दौरान गांव के बुजुर्ग लोगों को महर्षि दधीची सम्मान से सांसद डा. जायसवाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीतेश पटेल व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने किया।

    मौके पर पूर्व सरपंच हीरालाल प्रसाद कुशवाहा, रमेंद्र कुशवाहा, देवचन्द्र यादव, जितेंद्र बरनवाल, दिनेश दास, संजय कुमार बरनवाल, शंभू प्रसाद, सुभाष सिंह, विजय पटेल, धीरेंद्र निराला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।