Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण में प्यार की कीमत मौत? सुगौली में पेड़ से लटकते मिले युवक-युवती

    By Amrendra Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 06 Jan 2026 05:27 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के सुगौली थानाक्षेत्र के बौधा सरेह में मंगलवार को एक युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम संबंधों के चलते ह ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, सुगौली (पूर्वी चंपारण) । पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थानाक्षेत्र के बौधा सरेह में मंगलवार को एक पेड़ से लटक रहे युवक-युवती का शव मिला है। शव मिलने के साथ इलाके में सनसनी है।

    प्रथम दृष्टया पुलिस इसे प्रेम संबंधों को लेकर हत्या किए जाने की आशंकाओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। दोनों की पहचान कराने की कोशिश में पुलिस की टीम लगी है। सदर-वन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक सूचना प्रेम-संबंधों में हत्या किए जाने की मिली है।

    सूचना के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुगौली के दक्षिणी सुगांव पंचायत के बौधा गांव के सरेह में मंगलवार को जब ग्रामीण गए तो पेड़ से लटकते एक युवक व एक युवती के शव को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने गांववालों को सूचना दी।

    इस घटना की सूचना जंगल के आग की तरह पूरे इलाके में फैली। इसके बाद शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगो से घटना के बारे में जानकारी ली।

    आवश्यक प्रक्रिया करने के बाद युवक युवती के शव को पेड़ से उतारा। पुलिस कागजी प्रक्रिया करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवक-युवती हरसिद्धि के पानापुर के निवासी थे।दोनों सोमवार शाम घर से ही दोनों लापता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी