Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1000 से अधिक बिजली बिल बकाया तो कटेगा कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर वालों के लिए गाइडलाइंस जारी

    By Umesh Kumar Giri Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 15 Mar 2026 07:33 PM (IST)

    Bihar Bijli Bill Payment Online: स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को भी इस माह के अंत तक पुराना बिल चुकाना होगा। बकाया न चुकाने पर कनेक्शन काटने औ ...और पढ़ें

    NBPDCL Bill Payment: भुगतान नहीं करने पर बंद कर दी जाएगी आपूर्ति। फाइल फोटो

    NBPDCL Bill Payment: भुगतान नहीं करने पर बंद कर दी जाएगी आपूर्ति। फाइल फोटो 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण)। Bihar Electricity Bill: विद्युत विभाग ने प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि जिनका बिजली बिल एक हजार रुपये से अधिक बकाया है, वे इसी माह के अंत तक राशि का भुगतान कर दें। ऐसा नहीं करने पर उनका बिजली कनेक्शन काटकर आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

    विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अरविंद पासवान ने बताया कि बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है और उनका कनेक्शन काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    यदि कनेक्शन कटने के बाद कोई उपभोक्ता बिना बकाया राशि, आरसी या डीसी चार्ज जमा किए बिजली का उपयोग करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

    इस माह के भीतर भुगतान करें

    उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है और उनका पुराना बिजली बिल बकाया है, उन्हें भी इस माह के भीतर भुगतान करना होगा।

    विभाग के अनुसार बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरवरी 2026 में 13 लोगों तथा मार्च में अब तक 10 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

    घर बैठे कर सकते बिल का भुगतान

    बिहार में बिजली बिल का भुगतान अब ऑनलाइन करना आसान हो गया है। उत्तर बिहार के उपभोक्ता NBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने CA नंबर के माध्यम से बिल भुगतान कर सकते हैं।

    इसके अलावा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता Bihar Bijli Smart Meter ऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं और अपनी दैनिक बिजली खपत भी देख सकते हैं।

    उपभोक्ता चाहें तो PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।

    विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी