Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: बाप ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफनाया

    Updated: Sun, 19 May 2024 08:02 PM (IST)

    मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला पंचायत में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय रानी कुमारी को घर वालों द्वारा जान से मारकर शव को ...और पढ़ें

    मुरला गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करती पुलिस
    मुरला गांव पहुंच शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया करती पुलिस

    HighLights

    1. रामगढ़वा थाना क्षेत्र के थाना मुरला पंचायत का है मामला
    2. पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    संवाद सूत्र, रामगढ़वा। थाना क्षेत्र के मुरला पंचायत के मुरला गांव में 14 वर्षीय रानी कुमारी को घर वालों द्वारा जान से मारकर शव को अपने ही घर में गड्ढा खोदकर छुपा देने का मामला प्रकाश में आया है।

    इसकी सूचना मिलते ही रामगढ़वा पुलिस ने मृतका रानी कुमारी के घर पहुंच शव को गड्ढे से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेजा। पुलिस लड़की के दादा राधाशरण को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

    मामले में थानाध्यक्ष ने ये बताया 

    इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिदानंद पांडेय ने बताया कि रविवार की दोपहर के बाद सूचना मिली कि शनिवार की रात्रि में मुरला गांव के भगवान दास ने अपनी ही लड़की को जान से मारकर शव को अपने ही घर में दफना दिया है।

    सूचना मिलते ही पुलिस बल लेकर मुरला गांव भगवान दास के घर पहुंचे। इस बीच घर छोड़ सभी फरार हो गए थे। घर में केवल मृतका के दादा थे। उनसे इस घटना के बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया।

    पुलिस की सख्ती के बाद मृतका के दादा ने सबकुछ उगला 

    लेकीन थोड़ी कड़ाई के बाद बताया कि मृतका रानी कुमारी का पिता भगवान दास पीकर घर आया था। जिससे पीने को लेकर मृतका की मां से झगड़ा हो गया। मां-बाप के झगड़ा को बचाने में जाने-अंजाने से रानी कुमारी की मौत हो गई।

    जिसके बाद शव को गढ़ा खोद घर में ही दफना दिया गया है। दादा से जानकारी मिलने के बाद सीओ राजा कुमार की देख-रेख में जिस जगह पर शव को दफनाया गया था, उस जगह की मिट्टी को हटाकर शव को बाहर निकाला गया।

    खबरें और भी

    शव को निकालकर पोस्टमॉर्ट के लिए भेजा

    शव को निकाल कब्जे में लेकर बाबा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। फिलहाल फरार घरवालों की खोज की जा रही है।

    ये भी पढ़ें-

    बिहार में हैवान बना मामा, पहले 14 साल की भांजी को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर बड़ी बहन को किया किडनैप

    Kaimur News: बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराना दो युवकों को पड़ा भारी, फोटो हुई वायरल तो पुलिस ने ले लिया तगड़ा एक्शन