विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

East Champaran: मधुबन में बूढ़ी गंडक नदी किनारे खेल रहे 4 बच्चे नदी में डूबे, 2 की मौत; मची चीख-पुकार

Published: Sat, 10 May 2025 10:03 PM (IST)

पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे खेलते समय चार बच्चे डूब गए जिनमें से दो ...और पढ़ें

घटनास्थल पर सीओ रागिनी कुमारी गुप्ता, थानाध्यक्ष संजीव मौआर। (जागरण)
घटनास्थल पर सीओ रागिनी कुमारी गुप्ता, थानाध्यक्ष संजीव मौआर। (जागरण)

HighLights

  1. डूबने वालों में से एक का शव निकाला गया, दूसरे की चल रही खोज
  2. सीओ के नेतृत्व में गोताखोर कर रहे खोज

संवाद सहयोगी, मधुबन। पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गुलाब खान गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी में खेलने के दौरान चार बच्चे डूब गए। उनमें दो को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। एक का शव निकाला गया है।

वहीं, एक और बच्चे की खोज नदी के गहरे पानी में चल रही है। जानकारी के अनुसार चार बच्चे नदी के किनारे खेल रहे थे। इसी क्रम में एक बच्चा नदी में गिर पड़ा। यह देख बचाने गए तीन बच्चे भी नदी में डूब गए।

गुलाब खां वार्ड संख्या 13 निवासी नौसाद आलम के नौ वर्षीय पुत्र मो. नासीर अहमद को नदी के गहरे पानी से नहीं निकाला जा सका है।

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं, मो. आजाद के 10 वर्षीय पुत्र अरमान के शव को बाहर निकाल लिया गया है। मो. अंसार के 10 वर्षीय पुत्र अयान हासमी और मंजर आलम के 10 वर्षीय पुत्र आदिल आलम दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

पैर फिसलने के कारण बच्चा नदी में गिर पड़ा। घटनास्थल पर सीओ रागिनी कुमारी गुप्ता, थानाध्यक्ष संजीव मौआर, प्रखंड प्रमुख महेश पासवान, भेलवा पंचायत के सरपंच सरफुद्दीन आलम कैम्प किये हुए है।

सीओ ने बताया कि एक बच्चे के शव को निकाले के लिए गोताखोर को बुलाया गया है। घटना की सूचना मिलते सभी बच्चों के घरों में कोहराम मचा है। गांव के लोग घटनास्थल पर जमे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें-

Patna News: बाढ़ में ट्रेनिंग के दौरान मेस का खाना खाने से बिगड़ी 50 शिक्षकों की तबीयत, 3 की हालत गंभीर

Sitamarhi Road Accident: सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, हाईवा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, मां-बेटा सहित 3 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।