विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में सड़क हादसे में सेवानिवृत्त जवान की मौत, एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट जाते समय हुई घटना

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:44 PM (IST)

पूर्वी चंपारण में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान रविंद्र पाठक की मौत हो गई। यह हादसा ...और पढ़ें

हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग पर कोबेया पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ।

हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग पर कोबेया पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ।

HighLights

  1. सेवानिवृत्त जवान रविंद्र पाठक की सड़क हादसे में मौत।

  2. एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट जाते समय हुआ यह हादसा।

  3. परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है।

संवाद सहयोगी, हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Road Accident: सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान रविंद्र पाठक (58) की मौत हो गई।

बुधवार की देर शाम सुगौली थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग पर कोबेया पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ। वह मोतिहारी स्थित अपने आवास से ड्यूटी के लिए हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कोबेया स्थित एचपीसीएल गैस बॉटलिंग प्लांट जा रहे थे।

ड्यूटी पर जाते समय हादसा

मृतक रविंद्र पाठक हरसिद्धि थाना क्षेत्र की चढ़रहिया पंचायत के पाठक टोला, वार्ड नंबर 10 के निवासी थे। उनके चाचा लालबाबू पाठक ने बताया कि रविंद्र भारतीय सेना में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद पिछले तीन-चार वर्षों से कोबेया स्थित एचपीसीएल गैस बॉटलिंग प्लांट में गार्ड के पद पर काम कर रहे थे। बुधवार को भी वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान कोबेया पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्नी और बच्चों पर संकट

चाचा ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर एचपीसीएल गैस बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंच रहे हैं। रविंद्र पाठक अपने पीछे पत्नी चुनचुन देवी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र अभी अविवाहित है।

तीन भाइयों में रविंद्र पाठक एक थे। परिवार के कमाऊ सदस्य की असामयिक मौत से पत्नी और बच्चों के सामने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद गांव और परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने इस दुखद घटना के बाद उचित मुआवजा देने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।