Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इग्नू जनवरी 2026 सत्र: नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी, छात्रों को मिला सुनहरा मौका

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 08:18 PM (IST)

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी है। विद्यार्थियों की भारी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, रक्सौल (पूच)। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सभी अधिसूचित पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 फरवरी 2026 कर दी है।

    केसीटीसी महाविद्यालय, रक्सौल के प्राचार्य डॉ. विनोद बैठा ने बताया कि पहले निर्धारित तिथि समाप्त होने वाली थी, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

    इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. इंद्र भूषण ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अब तक किसी कारणवश नामांकन नहीं कराया है, उनके लिए यह एक मौका है। वर्तमान में इग्नू द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाण पत्र एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थियों को वैध शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। दस्तावेजों में त्रुटि होने पर नामांकन में बाधा आ सकती है।

    डॉ. इंद्र भूषण ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें। आवश्यकता पड़ने पर केसीटीसी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इग्नू कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर ग्रामीण व सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों के लिए सशक्त माध्यम बन रहा है।