इग्नू के नए सत्र में नामांकन: 31 जुलाई तक आवेदन का मौका, एमजीसीयू केंद्र पर मिलेंगे कई कोर्स
IGNOU Admission July 2026: इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें छात्र 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मो ...और पढ़ें

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के गांधी भवन परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। IGNOU Admission July 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए छात्र 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मोतिहारी केंद्र पर प्रवेश
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के गांधी भवन परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (एलएससी-46040) में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश शुरू हो गया है। यह नौकरीपेशा और गृहिणियों के लिए बेहतरीन मौका है।
राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता
अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. श्याम नंदन ने बताया कि इग्नू देश का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है। यहां से प्राप्त डिग्रियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह मान्य हैं।
ड्यूअल डिग्री की सुविधा
नई शिक्षा नीति के तहत छात्र अब एक साथ दो अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। किसी अन्य कॉलेज के नियमित छात्र भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
लचीली शिक्षा प्रणाली
इग्नू में प्रतिदिन कक्षाओं में उपस्थित होने की बाध्यता नहीं होती। छात्रों को स्व-अध्ययन सामग्री, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन संसाधन और शैक्षणिक परामर्श सत्र के जरिए पूरा सहयोग दिया जाता है।
उपलब्ध प्रमुख कोर्स
जुलाई सत्र में बीए (ऑनर्स), चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (NEP), एमए (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र), एमकॉम, एमबीए सहित डिजिटल मीडिया और अनुवाद जैसे डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं।