Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अब अंजाम बुरा होगा...', JDU नेता को 5 दिनों में दूसरी बार मिली धमकी; Nitish Kumar तक पहुंचा मामला

    By Abhimanyu KumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 08:14 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम चंपारण के सिहरहना में जदयू के नेता संजय सिंह को पांच दिनों में दूसरी बार धमकी मिली है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    JDU नेता को 5 दिनों में दूसरी बार मिली धमकी; नीतीश कुमार तक पहुंचा मामला (फाइल फोटो)
    JDU नेता को 5 दिनों में दूसरी बार मिली धमकी; नीतीश कुमार तक पहुंचा मामला (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, सिकरहना (पूर्वी चंपारण)। Bihar JDU Leader Threat जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह पटेल को अपराधियों ने पांच दिनों के अंदर दोबारा धमकी दी है। इस सिलसिले में जदयू नेता ने स्थानीय थाना में शिकायत दी है।

    उन्होंने बताया है कि पुलिस में शिकायत की है और अब अंजाम बुरा होगा। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। संजय सिंह पटेल ने इस आशय की जानकारी केसरिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार को भी दी है।

    20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

    बता दें कि आठ एवं नौ नवंबर को सीतामढ़ी के अरुण सिंह एवं धीरज सिंह राठौर के शार्गिद द्वारा मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉलिंग एवं मैसेज कर 20 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी गई थी। थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई है। अपराधी शीघ्र सलाखों के अंदर होंगे।

    केसरिया में मुख्यमंत्री ने किया कैफेटेरिया का उद्घाटन, 19 करोड़ की लागत से बनेगा पर्यटक सुविधा केंद्र

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को केसरिया में पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित कैफेटेरिया का विधिवत उद्घाटन किया। आवासीय सुविधायुक्त कैफेटेरिया का निर्माण करीब छह करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। उद्घाटन के बाद सीएम ने कैफेटेरिया के अंदर जाकर वहां की व्यवस्था को देखा और समझा। इसका निर्माण स्तूप परिसर के ठीक सामने किया गया है। यहां बैठकर स्तूप को आसानी से देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटक सुविधा केंद्र का शिलान्यास कर पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया। इस केंद्र का निर्माण करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। पांच एकड़ भू-भाग में फैले कैफेटेरिया परिसर में ही पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत केसरिया स्तूप का छोटा प्रतिरूप तैयार किया जाएगा। इसके अंदर सभागार सहित अन्य सुविधाएं होंगी। चारों तरफ बिहार के बौद्ध मठ-मंदिरों का प्रतिरूप भी देखने को मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील मोदी ने JDU को दिखाई 'औकात', Nitish Kumar को दे दी इन सीटों से चुनाव लड़ने की चुनौती

    ये भी पढ़ें- सीएम MP का सियासत बिहार में! उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का RJD पर निशाना, कहा- लालू यादव के अलावा...