8 नाबालिग लड़कियां अधेड़ के साथ पकड़ी गईं, पूर्वी चंपारण के कोटवा में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी
Orchestra Raid Bihar: एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी कर आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। बाल संरक्षण इकाई औ ...और पढ़ें

Minor Girls Rescued: मुक्त नाबालिग लड़कियां और छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी और कर्मी। फाटो: विभाग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कोटवा (पूर्वी चंपारण)। Human Trafficking Investigation: थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से काम कराए जाने की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है।
मामले में आर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मानव तस्करी की आशंका को लेकर एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली और ग्राम नियोजन केंद्र मोतिहारी की ओर से बाल संरक्षण एवं मानव तस्करी रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कोटवा, दीपउ और बंगरा इलाके में आर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों से काम कराने की सूचना मिली।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा पुलिस ने चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आठ नाबालिग लड़कियां मिलीं, जिन्हें तत्काल सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया।
सभी बच्चियों की काउंसलिंग और चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि पुनर्वास और संरक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़कियों को आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के नाम पर लाया गया था। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और संभावित मानव तस्करी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
मिशन मुक्ति फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोटवा में पहले भी इस तरह की छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि पीएसआई प्रभात प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के शोषण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।