विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalu Yadav: 'ई कमिटमेंट बा...', चुनाव से पहले पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव; मंच से दे दिया बड़ा संदेश

Published: Sun, 23 Mar 2025 05:49 PM (IST)

Lalu Yadav राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार में अगली सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस ...और पढ़ें

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते लालू यादव। (फोटो जागरण)
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते लालू यादव। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पूर्व विधायक यमुना यादव की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पहुंचे राजद सुप्रीमो
  2. लालू यादव बोले- इस बार तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी सरकार

संवाद सहयोगी, कोटवा (पूचं)। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सूबे में अगली सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा है कि इस बार प्रदेश में सरकार तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी। इसे कोई माई का लाल नहीं रोक सकता।

वह रविवार को पूर्वी चंपारण के कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया स्थित केसरिया के पूर्व विधायक यमुना यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

पूर्व विधायक की जमकर तारीफ की

लालू ने पूर्व विधायक के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि यमुना यादव जैसा नेता बहुत कम होते हैं। जब हम बिहार सरकार के मुख्यमंत्री थे तब यमुना यादव हमारे पास इलाके के विकास के काम लेकर आते थे। उनका काम होता था।

नेता ऐसा होना चाहिए, जिसे विकास की चिंता हो। उनके पुत्र कल्याणपुर के विधायक मनोज कुमार यादव ने विकास के कार्यों को उनकी तरह आगे बढ़ाया है। लालू ने बीच में अपने चिर परिचित भोजपुरिया अंदाज में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संदेश दिया।

लालू का दिखा भोजपुरी अंदाज

उन्होंने कहा कि- सरकार बनाव लोग। कल्याणपुर समेत पूरा जिला में ई बार जिम्मेदारी द लोग। आ सरकार बनावे के बा। आ सरकार तेजस्वी के नेतृत्व में बनी। और इसको कोई भी माई का लाल नहीं रोक सकता। माई-बहिनी योजना के कमिटमेंट बा। इ बात चारो तरफ फैलावे के बा।

लालू ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए साफ-साफ कहा कि इस बार तेजस्वी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। साथ जिले की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव में तेजस्वी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत दिलाने की बात कही।

उन्होंने उपस्थित लोगों से राजद विधायक मनोज कुमार यादव को अपना समर्थन देने को कहा। अपने संक्षिप्त भाषण के दौरान लालू प्रसाद ने एक बार भी राज्य या केंद्र सरकार का जिक्र नहीं किया। लेकिन, अपने सधे अंदाज में विपक्ष को सूबे में तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा कर खुली चुनौती दे दी।

संबोधन के बाद लालू ने विधायक के जमुनिया आवास पर स्थापित पूर्व विधायक यमुना यादव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें महान योद्धा बताया। इसके बाद जमुनिया ब्रह्म स्थान के मैदान में जनसभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम को स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव के अलावा पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद, विधायक इं. शशि भूषण सिंह, जिला महासचिव सुरेश सहनी, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, फैसल रहमान, राजेन्द्र राम, सहदेव पासवान ने भी संबोधित किया।

वहीं, अच्छेलाल यादव, मैदान साह, रामबाबू यादव, सुरेश यादव, नागेन्द्र राम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, बच्चा प्रसाद यादव, अरुण यादव, नूर आलम खां, नुरुल होदा अंसारी, संजय निराला, प्रेम यादव और पूनम देवी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', राष्ट्रगान विवाद के बीच RJD का पोस्टर वार; CM नीतीश पर बोला हमला

राबड़ी देवी ने किसे CM बनाने को कहा? तेजस्वी की जगह लिया 'दूसरे' का नाम; कहा- नीतीश अब ठीक नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।