यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा महात्मा गांधी केंद्रीय विवि, राष्ट्रपति मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के पूरे सात साल बाद अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। विश्वविद्यालय का पहला स्थापना द ...और पढ़ें

HighLights
- महात्मा गांधी केंद्रीय विवि में पहले दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति।
- 20 अक्टूबर को मोतिहारी के नवनिर्मित आडिटोरियम में होगा आयोजन।
- 2020, 2021, 2022 और 2023 बैच के विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी डिग्रियां।
जागरण संवाददाता, मोतिहारी: स्थापना के सात साल बाद महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय 20 अक्टूबर 2023 को अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। विवि के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भारत की राष्ट्रपति एवं विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष द्रौपदी मुर्मु ने अपनी सहमति दे दी है। वह पहले दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. महेशचंद्र शर्मा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्णाकांत उपाध्याय ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 2020, 2021, 2022 और 2023 बैच के कुल 1485 पासआउट विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही, विभिन्न विषयों के टॉपर्स को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन
ओएसडी (प्रशासन) सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह को आयोजित करने के निर्णय को विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की आवश्यक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।
जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय के इस प्रतिष्ठित आयोजन को सफल बनाने और विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया है।
कुलपति के मार्गदर्शन में कार्य करेगी समितियां
इन समितियों की निगरानी प्रो. प्रसून दत्त सिंह की अध्यक्षता वाली एक समग्र दीक्षांत समारोह समिति द्वारा की जाएगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के सभी डीन, परीक्षा नियंत्रक, ओएसडी (प्रशासन) और ओएसडी (वित्त) शामिल होंगे।
समग्र दीक्षांत समारोह समिति कुलपति के मार्गदर्शन में कार्य करेगी। एमजीसीयू के पहले दीक्षांत समारोह का स्थान राजा बाजार मोतिहारी में नवनिर्मित सभागार है।
यह भी पढ़ें: Bihar: हां मैं पागल हूं..., कहते ही अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदी युवती, दूत बनकर आए युवक ने बचा ली जान