Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MGCU मोतिहारी के 11 छात्रों ने बढ़ाया यूनिवर्सिटी का गौरव, एकसाथ बने Assistant Professor

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:07 PM (IST)

    Bihar University Service Commission: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) मोतिहारी के समाजशास्त्र विभाग के 11 विद्यार्थियों का चयन बिहार राज्य ...और पढ़ें

    महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. MGCU के 11 समाजशास्त्र विद्यार्थी सहायक प्राध्यापक बने।

    2. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने किया चयन।

    3. विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Assistant Professor Selection: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU), मोतिहारी ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

    विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के 11 विद्यार्थियों का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा सहायक प्राध्यापक पद के लिए किया गया है। इसे विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध आधारित शिक्षण व्यवस्था का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।

    सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित विद्यार्थियों में अहमद अली अख्तर, अमित विक्रम, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, डॉ. लोकेश कुमार पांडेय, नवनीत कुमार, राज कुमार, राजू कुमार, रंजीत कुमार, ऋषभ रंजन, समीक्षा राज और संदीप कुमार शामिल हैं।

    चयनित अभ्यर्थियों में कई यूजीसी-नेट उत्तीर्ण हैं, कुछ जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) हैं, जबकि कई शोधरत अथवा पीएचडी उपाधिधारी हैं।

    कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध आधारित वातावरण और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

    उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर विश्वविद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

    समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुजीत कुमार चौधरी ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभाग हमेशा विद्यार्थियों में अकादमिक उत्कृष्टता, शोध-दृष्टि, आलोचनात्मक चिंतन और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, परिश्रम और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतिफल है।

    विश्वविद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि वे उच्च शिक्षा जगत में उत्कृष्ट शिक्षण और अनुसंधान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।