विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में शराब धंधेबाज को छोड़ने पर चौकीदार निलंबित, ऑडियो से हुआ खुलासा

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:06 PM (IST)

पूर्वी चंपारण में शराब धंधेबाज को 28 हजार रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में कोटवा थाना के चौकीदार रूपलाल को ...और पढ़ें

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक आडियो के आधार पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक आडियो के आधार पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

HighLights

  1. चौकीदार रूपलाल शराब धंधेबाज को छोड़ने पर निलंबित हुए।

  2. 28 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप, ऑडियो वायरल।

  3. एसपी स्वर्ण प्रभात ने विस्तृत जांच के आदेश दिए।

संवाद सहयोगी, कोटवा (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Police Action: पूर्वी चंपारण में शराब धंधेबाज को पकड़ने के बाद 28 हजार रुपये लेकर छोड़ने के कथित मामले में कोटवा थाना के चौकीदार 1/4 रूपलाल को निलंबित कर दिया गया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक आडियो के आधार पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्रसारित आडियो से खुलासा

प्रसारित आडियो में कथित तौर पर शराब कारोबारी को पकड़ने के बाद बिना प्राथमिकी दर्ज किए 28 हजार रुपये लेकर छोड़ने को लेकर बातचीत हो रही है।

इसमें पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के हिस्से की रकम को लेकर भी कथित चर्चा सामने आई है। हालांकि, आडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

एसपी ने लिया संज्ञान

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रसारित आडियो के प्रारंभिक अवलोकन से चौकीदार रूपलाल की संलिप्तता प्रतीत हो रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह के कथित कृत्य से शराब तस्करों का मनोबल बढ़ सकता है और आम लोगों के बीच पुलिस की छवि धूमिल हो सकती है।

चौकीदार का आचरण विभागीय अनुशासन एवं निर्धारित नियमों के प्रतिकूल माना गया है।

जांच के बाद आगे कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी ने उन्हें जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।