Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भरत तिवारी के 'चचेरे भाई' पर पूर्वी चंपारण SP का एक्शन, धमकी देने पर किया सस्पेंड, बर्खास्तगी की तैयारी

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 07:04 PM (IST)

    Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बदला लेने की धमकी देने वाले सिपाही आशीष तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच म ...और पढ़ें

    भरत तिवारी और उसके चेचेरे भाई होने का दावा करने वाला आशीष तिवारी। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया

    भरत तिवारी और उसके चेचेरे भाई होने का दावा करने वाला आशीष तिवारी। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Constable Ashish Tiwari Suspended: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।

    एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बदला लेने की धमकी देने वाले मोतिहारी जिला बल के सिपाही आशीष तिवारी पर कार्रवाई हुई है। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिपाही आशीष तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    यही नहीं, चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरकिशोर राय ने सिपाही के इस गंभीर और अमर्यादित आचरण को देखते हुए उसे सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।

    जांच में यह भी साफ हो गया है कि सिपाही आशीष, मृतक भरत तिवारी का 'चचेरा भाई' तो दूर, कोई दूर का रिश्तेदार भी नहीं है।

    स्थानीय चौकीदार के बयान से खुली पोल

    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर खुद को मृतक का भाई बताकर बदला लेने की बात कहने वाले सिपाही आशीष कुमार तिवारी के दावों का जब सत्यापन कराया गया, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

    मोतिहारी पुलिस ने भोजपुर के बिलौटी गांव के स्थानीय चौकीदार का लिखित बयान सार्वजनिक किया है। इस सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार, सिपाही आशीष तिवारी और एनकाउंटर में मारा गया अपराधी भरत तिवारी दोनों एक ही गांव के रहने वाले जरूर हैं, लेकिन उनके बीच भाई या चचेरे भाई जैसा कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है।

    सोशल मीडिया पर दोनों को भाई बताकर केवल सनसनी और भ्रामक सूचना फैलाई गई थी।

    पूर्व में चाकू चलाने और रिवाल्वर तानने का आरोप

    निलंबित सिपाही आशीष कुमार तिवारी का पुराना रिकॉर्ड भी बेहद दागदार रहा है और वह पहले से ही कई गंभीर विवादों में घिराव रहा है:

    • सहकर्मी पर चाकू से हमला: पूर्वी चंपारण के हरपुर थाने में रिजर्व गार्ड के रूप में तैनाती के दौरान 7 जनवरी 2023 को आशीष पर अपने ही साथी गृह रक्षक (होमगार्ड) सुरेश राम को चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगा था। इस मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए उसकी एक साल की वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) रोकी गई थी।
    • ड्यूटी ऑफिसर पर तानी रिवाल्वर: पीपराकोठी थाने में तैनाती के दौरान 17 अगस्त 2024 को आशीष ने ऑन-ड्यूटी अधिकारी के साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उन पर अपनी सर्विस रिवाल्वर तानकर फायरिंग भी कर दी थी। इस मामले में दर्ज कांड संख्या 173/24 के तहत हुई विभागीय जांच में उसकी दो साल की वेतन वृद्धि रोकने की सजा दी गई थी।

    पुराने आपराधिक आचरण और अब सोशल मीडिया पर खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद चंपारण रेंज के डीआईजी ने इसे सेवा के नियमों का घोर उल्लंघन माना है और सिपाही को पुलिस बल से हमेशा के लिए बर्खास्त करने की मजबूत सिफारिश की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bharat Tiwari Encounter: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां; एक बुलेट शरीर से बरामद