Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल की बालेन शाह सरकार में एक और नई व्यवस्था, नागरिकता व नेशनल आईडी का विवरण एक घंटे में

    By Pappu Kumar Giri Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:16 PM (IST)

    Citizenship Service Nepal: नेपाल के पर्सा जिले में नागरिकता और राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी) सेवाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ये दोनों प्रक्र ...और पढ़ें

    यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।

    यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। Citizenship Service Nepal: चुनाव के बाद नेपाल हर दिन बदलाव की सुबह देख रहा है। वाहन व सामान की खरीद की व्यवस्था में भंसार कानून को और सख्त करने के बाद अब नागरिकता व नेशनल आईडी से जुड़े सिस्टम में बदलाव किए गए हैं।

    नेपाल के पर्सा जिले में प्रशासन ने सेवा प्रणाली को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब नागरिकता प्राप्त करने के साथ ही राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी) का विवरण भी मात्र एक घंटे के भीतर पूरा किया जा रहा है।

    एक ही जगह मिल रहीं दो सेवाएं

    नई व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन कार्यालय में नागरिकता और नेशनल आईडी से जुड़ी दोनों प्रक्रियाएं एक साथ पूरी की जा रही हैं। इससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

    सेवाग्राहियों को बड़ी राहत

    सेवाग्राहियों का कहना है कि पहले एक ही काम के लिए कई बार आना-जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब एक ही स्थान पर त्वरित सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।

    खबरें और भी

    डिजिटल व्यवस्था को मिलेगा बल

    पर्सा जिला प्रशासन के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला दहल के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नागरिकता के साथ नेशनल आईडी को अनिवार्य बनाना और डिजिटल सिस्टम को मजबूत करना है। इससे पहचान सत्यापन और सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया और आसान होगी।

    पारदर्शिता और दक्षता में सुधार

    नई व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। नागरिकता के साथ ही नेशनल आईडी का विवरण दर्ज होने से रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रहेगा।

    भविष्य में और होगा विस्तार

    प्रशासन का मानना है कि इस पहल से दीर्घकाल में डिजिटल अभिलेखों को बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सकेगा और नागरिकों की सरकारी सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी।

    सरकार और शासन की ओर से यह कहा जा रहा है कि अभी जो भी बदलाव किए जा रहे हैं वे दीर्घकाल के अनुसार किए जा रहे हैं। इसकी वजह से होने वाले सुधार का प्रभाव सकारात्मक होगा।