नेपाल के त्रिशूली में जलप्रलय से पूर्वी चंपारण के आदापुर के पांच लोग लापता, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नेपाल के त्रिशूली बाजार में 26 अगस्त को आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद पूर्वी चंपारण के आदापुर के पांच लोग ...और पढ़ें

ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ से त्रिशूली बाजार में भारी तबाही मची है।
जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Nepal Trishuli Flood: नेपाल के त्रिशूली बाजार में 26 अगस्त को आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद पूर्वी चंपारण के आदापुर के पांच लोग लापता हैं।
तिब्बत-नेपाल सीमा से करीब 20 किलोमीटर ऊपर ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ से त्रिशूली बाजार में भारी तबाही मची। इसी दौरान होटल व्यवसायी का परिवार भी लापता हो गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
आदापुर के लाला छपरा निवासी बुधन साह अपने परिवार के सदस्यों के लापता होने के बाद से दर-दर भटक रहे हैं। बाढ़ में उनकी पत्नी, तीन पुत्री और एक नतिनी के गायब होने की जानकारी है। परिवार के पांच सदस्यों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
बुधन साह के छोटे पुत्र को नेपाल पुलिस के राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित बचा लिया है। परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। त्रिशूली बाजार में जलप्रलय के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और राहत व बचाव कार्य चल रहा है।
