Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: भरी सभा में नीतीश कुमार ने मानी गलती, कहा- अब आगे ऐसा नहीं होगा, मुसलमानों से कह दी बड़ी बात

    Updated: Fri, 17 May 2024 04:02 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में चौथे चरण के मतदान के पहले आज सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्वी चंपारण के केसरिया में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी राधाम ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार ने भरी सभा में स्वीकारी गलती (जागरण)
    नीतीश कुमार ने भरी सभा में स्वीकारी गलती (जागरण)

    HighLights

    1. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर हमने मुस्लिमों के हित के लिए भी किया काम
    2. स्रमाट चौधरी ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले दस लाख युवाओं को देंगे नौकरी

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी। Bihar Politics in Hindi: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्वी चंपारण के केसरिया में एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फिर से लालू परिवार पर जमकर हमला बोला।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि वर्ष 2005 से हमने भाजपा के साथ काम करना शुरू किया था। पहले क्या स्थिति थी, अब कैसी स्थिति है, आप ही तय कीजिए। पहले शाम होते ही लोग घर से निकलना छोड़ देते थे। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। हमने भाजपा के साथ मिलकर उसे ठीक करने का काम किया है।

    हमने समाज के सभी तबके के उत्थान के लिए  काम किया: नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने कहा कि हमने समाज के सभी तबके के उत्थान के लिए काम किया है। वे शुक्रवार को पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत केसरिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लालू यादव प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने उन्हें बना दिया था। मगर वे अपने बीबी बच्चों को ही आगे बढ़ाने में लगे रहे।

    नीतीश बोले- वह मेरी गलती थी, अब नहीं होगी

    Bihar News: नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ जाना  मेरी गलती थी। अब ऐसा नहीं होगा। याद कीजिए उसे दौर को जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महीने में औसतन 11 मरीज ही पहुुंच पाते थे। अब प्रत्येक महीने 11 हजार लोग पीएचसी पहुंचते हैं। हमने महिलाओं के उत्थान के लिए कई बड़े फैसले लिए। विश्व बैंक की मदद से स्वयं सहायता समूह को सशक्त करते हुए उन्हें जीविका में तब्दील किया। 

    खबरें और भी

    नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार में 10 लाख 51 हजार समूह में एक करोड़ 21 लाख महिलाएं इससे जुड़ी हैं। हमने पंचायत एवं शहरी निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित कर दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं।

    हमने 8000 से अधिक कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई

    नीतीश कुमार ने कहा कि हमने भाजपा के साथ मिलकर मुस्लिम के हित के लिए काफी काम किया है। आठ हजार से ज्यादा कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई। मदरसों को मान्यता दी। पहले किसी ने ऐसा क्यों नहीं किया। बिहार में हिुंदू-मुसलमान के बीच कोई झगड़ा नहीं है।

    हमने देश में सबसे पहले जातीय गणना भी करवाई है। इस पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने पूर्वी चंपारण में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि छह सौ करोड़ रुपये की लागत से मोतिहारी में मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निर्माण होना है। जगह को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

    सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की उपलब्धि गिनवाईं

    वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। जिस देश (ब्रिटेन) ने हम पर दो सौ वर्षों तक शासन करते हुए हमें लूटा। आज उसे पीछे छोड़ते हुए हमारा देश विश्व की पांचवीं बड़ी आर्थिक महाशक्ति है।

    यह पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त अनाज, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, उज्ज्वला योजना, नल जल योजना, बिजली जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। अब हम सोलर सिस्टम से बिजली बिल को शुन्य करने पर काम कर रहे हैं। इसका लाभ गरीबों को मिलेगा।

    सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर बोला हमला

    उन्होंने लालू यादव की चर्चा करते हुए कहा कि वे कहा करते थे कि अब रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा। मगर इस बात पर उन्होंने स्वयं अमल नहीं किया और अपने परिवार को आगे बढ़ाने में ही लगे रहे। सभा को जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, अनुसूचित जाति-जन जाति कल्याण मंत्री जनक राम, मंत्री हरि सहनी, सांसद संजय झा आदि ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम का संचालन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह निवर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने किया। जबकि स्वागत भाषण स्थानीय विधायक शालिनी मिश्र के द्वारा किया गया।

    ये भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'चिराग वह बात याद करे जब...', तेजस्वी यादव ने याद दिलाया पुराना एहसान; फिर होगा सियासी घमासान

    Patna News: पटना के नामी स्कूल के नाले में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, गुस्‍साए लोगों ने बिल्डिंग में लगा दी आग