Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के पर्सा में नई पहल: अब नागरिकता के साथ तुरंत बनेगी नेशनल आईडी, लोगों को बड़ी राहत

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 03:04 PM (IST)

    पर्सा जिला प्रशासन कार्यालय ने नागरिकता के साथ राष्ट्रीय पहचान पत्र विवरण भरने की नई व्यवस्था शुरू की है। अब दोनों सेवाएं लगभग एक घंटे में मिलेंगी, जि ...और पढ़ें

    पर्सा में नई पहल। (सोशल मीडिया)

    पर्सा में नई पहल। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. नागरिकता के साथ राष्ट्रीय पहचान पत्र विवरण तुरंत मिलेगा।

    2. दोनों सेवाएं अब लगभग एक घंटे में उपलब्ध होंगी।

    3. समय और खर्च की बचत, सेवाग्राही संतुष्ट हैं।

    संवाद सूत्र, रक्सौल (पूच)। सीमा से सटे पर्सा जिला प्रशासन कार्यालय ने सेवा प्रवाह को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब नागरिकता प्राप्त करते ही राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी) का विवरण भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    जिला प्रशासन कार्यालय में अब नागरिकता और राष्ट्रीय पहचान पत्र से जुड़ी दोनों सेवाएं लगभग एक घंटे के भीतर उपलब्ध होने लगी हैं।

    कार्यालय का लगाना पड़ता था चक्कर

    इससे सेवाग्राही काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। एक सेवाग्राही ने बताया कि पहले एक ही काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब एक ही स्थान पर जल्दी सेवा मिलने से काफी सुविधा हो गई है। इससे समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।

    जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला दहल के अनुसार नागरिकता वितरण के साथ ही राष्ट्रीय पहचान पत्र को अनिवार्य बनाने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

    इससे सरकारी सेवाओं की प्राप्ति, पहचान प्रमाणीकरण और डिजिटल प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

    सेवाग्राहियों को होगी आसानी

    नई व्यवस्था के तहत अब सेवाग्राहियों को अलग से समय और झंझट नहीं उठाना पड़ेगा। नागरिकता लेने की प्रक्रिया के साथ ही राष्ट्रीय पहचान पत्र का विवरण भी संकलित किया जाएगा, जिससे सेवा तेज, सरल और पारदर्शी बनेगी।

    प्रशासन का मानना है कि इस पहल से दीर्घकाल में राज्य के डिजिटल अभिलेखों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और सरकारी सेवाओं तक नागरिकों की पहुंच और अधिक आसान हो सकेगी।

    जिला प्रशासन कार्यालय ने नागरिकों से नई व्यवस्था की जानकारी रखने और आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध भी किया है।

    खबरें और भी