Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में राशन घोटाला: सुगौली में 774 क्विंटल चावल और 408 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी

    By Amrendra Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 19 Mar 2026 07:19 PM (IST)

    Bihar News: सुगौली, पूर्वी चंपारण में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान में बड़े राशन घोटाले का खुलासा हुआ है। औचक जांच में पाया गया कि पैक्स दुकान खाली थी ...और पढ़ें

    औचक जांच में गरीबों के हिस्से के राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। फाइल फोटो

    औचक जांच में गरीबों के हिस्से के राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, सुगौली (पूर्वी चंपारण)। Ration Black Marketing: प्रखंड क्षेत्र के पंजिअरवा पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकान में बड़े पैमाने पर घोटाले का खुलासा हुआ है। औचक जांच में गरीबों के हिस्से के राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

    दुकान खाली, रिकॉर्ड में सैकड़ों क्विंटल अनाज

    अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि पंचायत स्थित पैक्स दुकान पूरी तरह खाली थी, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में सैकड़ों क्विंटल अनाज उपलब्ध दर्शाया गया था। आपूर्ति पदाधिकारी गौरव कुमार की जांच में सामने आया कि डीलर सह पैक्स अध्यक्ष लालबाबू यादव के गोदाम में एक भी दाना मौजूद नहीं था।

    ई-पास सिस्टम में 179.47 क्विंटल चावल और 108.87 क्विंटल गेहूं शेष दिखाया जा रहा था, जबकि वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत मिली। इस बड़े अंतर ने कालाबाजारी के खेल को उजागर कर दिया।

    भारी अनियमितताएं उजागर

    जांच का दायरा बढ़ाने पर यह भी सामने आया कि वर्ष 2021-22 तथा फरवरी 2025 से नवंबर 2025 के बीच एक अन्य पीडीएस दुकान का संचालन भी आरोपी द्वारा किया जा रहा था, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं।

    पूरे मामले में कुल 774.47 क्विंटल चावल और 408.12 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी सामने आई है, जिसे गरीबों के अधिकारों पर सीधा डाका माना जा रहा है।

    सुगौली थाने में प्राथमिकी दर्ज

    मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सुगौली थाना में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा-7 सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन का कहना है कि आगे की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी