इस बार चूके तो बंद हो जाएगी पेंशन, पेंशनधारियों के लिए 31 तक जीवन प्रमाण पत्र देना अनिवार्य
Bihar Pension Update: सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को 31 मार्च 2026 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है। यह निर्देश मोतिहारी जिला सामाजिक सुर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई टूल की मदद से तैयार की गई है।
HighLights
पेंशनभोगियों को 31 मार्च 2026 तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य।
समय पर जमा न करने पर अप्रैल 2026 से पेंशन रुक सकती है।
कोटवा प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी, CSC पर सुविधा।
संवाद सहयोगी, कोटवा (पूर्वी चंपारण)। Jeevan Pramaan Deadline: पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर है। यदि आपने अब तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है, तो जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें, अन्यथा आपकी पेंशन बंद हो सकती है।
प्रखंड कार्यालय कोटवा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को 31 मार्च 2026 तक जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य किया गया है।
यह निर्देश जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मोतिहारी के सहायक निदेशक के पत्र के आलोक में जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तय समय सीमा के भीतर जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले लाभार्थियों की पेंशन अप्रैल 2026 से बाधित हो सकती है।
प्रशासन ने इस कार्य को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, विकास मित्रों और पंचायत कार्यपालक सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सभी लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित करना होगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और अन्य सुविधा केंद्रों के माध्यम से आसानी से जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।