Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12 करोड़ से पीपरा क्षेत्र में बनेंगे तीन उच्च स्तरीय पुल, हजारों लोगों को यातायात में होगी सुविधा

    By Vinay Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 07:19 PM (IST)

    High Level Bridge Construction: स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत इन पुलों की आधारशिला रखी। ये पुल पीपरा-भ ...और पढ़ें

    इन पुलों की मांग स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। फाइल फोटो

    इन पुलों की मांग स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पीपरा (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Bridge Project: पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है।

    स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

    विधायक ने बताया कि पीपरा–भगवानपुर आरईओ पथ पर सागर गांव के नाला, सहसी–जगिरहा–हसनपुर पथ पर बनगोविना नाला तथा परसौनी–किशुन–हसनपुर पथ पर हसनपुर नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। इन तीनों पुलों के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि इन पुलों की मांग स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत इनका निर्माण कराया जाएगा। पुल बन जाने के बाद आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

    विकास को मिलेगा बल

    विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में सड़क और पुल-पुलियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आने वाले समय में राम जानकी मार्ग चकिया होकर गुजरेगा, वहीं गोरखपुर–सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे भी पीपरा विधानसभा क्षेत्र के पास से गुजरने वाला है, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि पीपरा विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य पुल परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है। मेहसी प्रखंड के इब्राहिमपुर घाट पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण तेजी से हो रहा है, जबकि तेतरिया प्रखंड के कोठिया में पुल निर्माण लगभग पूरा होने की स्थिति में है। इसके अलावा मेहसी के सेमरा घाट पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण पूरा हो चुका है।

    खबरें और भी

    साथ ही मेहसी प्रखंड के पूजाही नाला और डंडा नदी पर भी उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

    इस मौके पर सहायक अभियंता नीरज कुमार मिश्रा, कनीय अभियंता तौसीफ हैदर, संवेदक चंद्रमोहन ओझा, व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख अशोक शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश साह, प्रखंड प्रमुख पति मिथलेश साह, डॉ. संजय कुशवाहा, रमेश भारती समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।