विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के पीपरा में मेला घूमने के विवाद में पत्नी की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:39 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र में सीताकुंड मेले में विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी रानी देवी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीपरा में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की।

  2. सीताकुंड मेला घूमने के दौरान हुआ था विवाद।

  3. गन्ने के खेत से मिला महिला का शव, पति फरार।

संवाद सहयोगी, पीपरा (पूर्वी चंपारण)। East Champaran Wife Murder: पूर्वी चंपारण के पीपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव स्थित गन्ने के खेत से मंगलवार को पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया।

महिला की पहचान भेरखिया निवासी रिंकी कुमारी (25) के रूप में हुई है। वह रोहित कुमार पासवान की पत्नी थी।

मेला घूमने को लेकर विवाद

बताया गया कि रोहित कुमार पासवान सोमवार को रिंकी कुमारी को उसके मायके से लेकर सीताकुंड दुर्गापूजा मेला घूमने गया था।

मेले में शाम के समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने चाकू से रिंकी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

गन्ने के खेत में फेंका शव

आरोप है कि हत्या के बाद रोहित कुमार पासवान ने शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद वह हाथ में चाकू लहराते हुए भीड़ के बीच से फरार हो गया। घटना मेले के आसपास की बताई जा रही है, जहां उस समय काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

गिरफ्तारी को छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ससुर के प्यार में पगलाई बहू...छह गोलियां मारकर भतीजे की हत्या, रिश्तों का खौफनाक अंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।