पीएम आवास योजना के आवेदनों के सत्यापन को लेकर अपडेट, आदापुर में 27 हजार आवेदकों की बढ़ी बेचैनी
PM Awas Yojana Verification: अब तक केवल 1700 आवेदनों का ही भौतिक सत्यापन हो पाया है। अनियमितताओं की आशंका है, क्योंकि 300 से अधिक ऐसे मामले मिले हैं ज ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, आदापुर (पूर्वी चंपारण)। Adapur Housing Scheme Bihar: पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदनों के सत्यापन में हो रही देरी से लाभुकों के बीच बेचैनी बढ़ गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्राप्त बड़ी संख्या में आवेदनों का अब तक पूर्ण सत्यापन नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक, प्रखंड में करीब 27 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन अब तक केवल लगभग 1700 आवेदनों का ही भौतिक सत्यापन हो पाया है। इस धीमी प्रक्रिया के कारण आवेदकों में असंतोष का माहौल बनता जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि सत्यापन में देरी के पीछे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बिचौलियों की मिलीभगत हो सकती है। साथ ही, ऐसे लोगों के आवेदन भी लिए जाने की बात सामने आई है, जो पहले ही इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
पक्का मकान वालों ने किया आवेदन
सत्यापन के दौरान 300 से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें आवेदकों ने पहले आवास योजना का लाभ लिया है या उनके पास पहले से पक्का मकान मौजूद है। ऐसे मामलों से अनियमितताओं की आशंका और बढ़ गई है।
खबरें और भी
प्रखंड विकास पदाधिकारी रंधीर कुमार ने बताया कि सभी आवेदनों का पुनः सत्यापन कराया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद अपात्र लाभार्थियों को सूची से बाहर किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी।