विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्सौल सीमा पर उजबेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, बिना वैध वीजा नेपाल जाने की कर रही थी कोशिश

Published: Sat, 18 Jul 2026 12:33 PM (IST)

Uzbekistan Woman Arrested: रक्सौल सीमा पर एसएसबी ने उज्बेकिस्तान की एक महिला को नेपाल जाने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार ...और पढ़ें

रक्सौल में पुलिस और एसएसबी की गिरफ्त में उज्बेकिस्तान की महिला। फोटो सौ. पुलिस

रक्सौल में पुलिस और एसएसबी की गिरफ्त में उज्बेकिस्तान की महिला। फोटो सौ. पुलिस

HighLights

  1. उज़्बेकिस्तान की महिला रक्सौल सीमा पर गिरफ्तार हुई।

  2. बिना वैध वीज़ा नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी।

  3. महिला पर फर्जी आधार कार्ड बनवाने का आरोप है।

जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। Indo Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच रक्सौल स्थित मैत्री ब्रिज के समीप शनिवार को हरैया थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला बिना वैध वीजा के भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। जांच के दौरान उसके पास भारत में वैध रूप से रहने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं मिले।

मैत्री ब्रिज पर जांच के दौरान पकड़ी गई

एसएसबी और हरैया थाना पुलिस सीमा पर नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर जा रही एक विदेशी महिला के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में भारत में निवास के लिए आवश्यक वैध वीजा नहीं मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

मुंबई में एक वर्ष से रहने का किया दावा

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पिछले करीब एक वर्ष से मुंबई में एक भारतीय मित्र के साथ रहने की बात स्वीकार की है। सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत में रहने और नेपाल जाने के उद्देश्य की गहन जांच कर रही हैं।

आधार कार्ड लेने का आरोप

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने कथित रूप से अपना मूल नाम बदलकर भारतीय पहचान के आधार पर आधार कार्ड बनवा लिया था। पुलिस संबंधित विभागों से दस्तावेजों की सत्यता और उसकी वास्तविक पहचान का सत्यापन करा रही है।

पासपोर्ट वैध, लेकिन वीजा नहीं

गिरफ्तार महिला की पहचान बोजोरोवा शकरजोंन के रूप में हुई है। उसका जन्म 20 दिसंबर 1994 का है। उसके पास से बरामद पासपोर्ट संख्या FA0742942 अक्टूबर 2029 तक वैध है, लेकिन भारत में रहने के लिए आवश्यक वैध वीजा नहीं मिलने के कारण मामला गंभीर माना जा रहा है।

विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई

सीमा पर आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एसएसबी ने महिला को हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसके भारत में प्रवेश, निवास, दस्तावेजों की वैधता, भारतीय संपर्कों और कथित फर्जी पहचान से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों के सत्यापन और जांच रिपोर्ट के आधार पर विदेशी नागरिक अधिनियम, वीजा नियमों और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।