Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल भागने की फिराक में था 'सोनू डॉन', रक्सौल में एसटीएफ ने दबोचा

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 08:41 PM (GMT+05:30)

    भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल में बिहार एसटीएफ, वैशाली और पूर्वी चंपारण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 18 संगीन माम ...और पढ़ें

    नेपाल भागने की फिराक में शातिर बदमाश।

    नेपाल भागने की फिराक में शातिर बदमाश।

    जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण) । भारत-नेपाल सीमा पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार एसटीएफ, वैशाली पुलिस और पूर्वी चंपारण पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें 18 संगीन मामलों का आरोपित सोनू कुमार उर्फ सोनू डॉन भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, तीनों नेपाल भागने की तैयारी में थे।

    लूटकांड की जांच में मिला सुराग

    पुलिस के अनुसार वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र में 26 जून को हथियार के बल पर बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूट की घटना हुई थी। इस मामले में राजापाकड़ थाना में कांड संख्या 299/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    जांच के दौरान तीन आरोपितों की पहचान हुई। इसी बीच सूचना मिली कि सभी आरोपित रक्सौल में छिपे हैं और नेपाल भागने की फिराक में हैं।

    घेराबंदी कर दबोचे गए बदमाश

    सूचना मिलते ही पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हरैया थाना, रक्सौल थाना, बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू की। जोकियारी ढाला के पास पुलिस को देखते ही दो आरोपित भागने लगे। एक को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दूसरा नहर में कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

    हथियार व लूटी गई बाइक बरामद

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू डॉन, विकास कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    खबरें और भी

    कोर्ट से फरार था सोनू 

    जांच में सामने आया कि सोनू डॉन के खिलाफ वैशाली जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 18 मई को हाजीपुर कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था और तब से रक्सौल में छिपा हुआ था। वहीं गोलू कुमार पर भी पांच आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

    बड़ी वारदात की थी तैयारी

    एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। समय रहते संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई। फिलहाल राजापाकड़ थाना पुलिस तीनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।