Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाहरी कैदियों को लेकर नेपाल के बाल सुधार में जमकर हुआ पथराव, तीन पुलिसकर्मी सहित कई घायल

    By Vijay GiriEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 03:06 PM (IST)

    नेपाल में बुधवार को बाल सुधार गृह में हिंसक झड़प हो गई। विवाद को लेकर सुधार गृह में जमकर पथराव हुआ। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रह ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. तीन पुलिसकर्मी सहित चौदह अंतरवासी गंभीर रूप से जख्मी
    2. घटना के बाद पुलिस ने कहा, स्थिति तनावपूर्ण

    जागरण संवाददाता, रक्सौल, पूच : रक्सौल सीमा से सटे नेपाल के पर्सा जिले के वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी सहित 14 अंतरवासी (बाल कैदी) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

    बाल सुधार गृह करीब चार घंटे तक रणभूमि में तब्दील रहा। घायलों का उपचार वीरगंज उपक्षेत्रीय नारायणी अस्पताल में चल रहा है। जिला अधिकारी (सीडीओ) हीरालाल रेग्मी व एसपी कोमल विक्रम शाह ने बताया कि जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण है।

    कैदियों ने मचाया उत्पात

    अधिकारियों ने बताया कि राजधानी काठमांडू के समीप भक्तपुर से करीब एक माह पूर्व 18 अंतरवासी को लाया गया। उक्त कैदी वहां काफी उत्पात मचा रहे थे। सुधार गृह को तोड़कर निकलने की साजिश कर रहे थे। पूर्व से यहां 131 अंतरवासी थे। अब यहां 149 हो गए हैं।

    भक्तपुर के अंतरवासी को यहां नहीं रखने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद से पुलिसकर्मियों ने सख्ती के साथ एक कमरे से दूसरे कमरे में आने-जाने पर रोक लगा दी। इसके बाद दो गुटों में झड़प हुई। पुलिसकर्मियों ने नियंत्रण करने का प्रयास किया। इस दौरान पथराव शुरू कर दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar: मधुबनी में पत्नी को वीडियो कॉल कर जियो कंपनी के कर्मी ने लाइव की खुदकुशी, होटल में फंदे से लटका मिला शव 

    क्षमता से अधिक बच्चों को रखने की बात

    अंतरवासियों ने आरोप लगाया है कि खाने के लिए पैसा लिया जाता है। घर फोन करने के लिए प्रति काल 60 से 65 रुपये लिए जाते हैं। एक ही कमरे में क्षमता से अधिक बच्चों को रखा जाता है। कमरे में कचरा भरा रहता है। शौचालय की स्थिति काफी खराब है। अधिकारियों ने बताया कि कैदियों के आरोपों की जांच की जा रही है।