105 वर्षीय जेठान यादव ने पेश की मतदान की मिसाल, कांपते हाथों से डाला वोट
गया जिले के गुरुआ प्रखंड के श्रीरामबिघा गांव के 105 वर्षीय जेठान यादव ने मतदान करके एक अनूठी मिसाल पेश की। कांपते हाथों से, उन्होंने बूथ संख्या 335 पर ...और पढ़ें

कांपते हाथों से डाला वोट
HighLights
105 वर्षीय जेठान यादव ने किया मतदान
कांपते हाथों से डाला वोट
ग्रामीणों में उत्साह की लहर
संवाद सूत्र, गुरुआ (गया)। लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां युवा वर्ग की उदासीनता चर्चा में रही वहीं गया जिला के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम श्रीरामबिघा निवासी 105 वर्षीय जेठान यादव ने उत्साह और संकल्प की मिसाल पेश की।
उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने बूथ संख्या 335 पर पहुंचकर मतदान किया। बूढ़ी कमर और कांपते हाथों के बावजूद जब वे मतदान केंद्र पहुंचे तो मौजूद मतदाता तालियां बजाकर उनका स्वागत करने लगे।
2020 में पोते को वोट दिया
जेठान यादव ने मुस्कराते हुए कहा 2020 में हमने अपने पोते को वोट दिया था। और आज भी लालटेन छाप पर वोट देने आए हैं। जब तक सांस है तब तक वोट डालता रहूंगा।
उनके इस जोश और लोकतंत्र के प्रति आस्था को देखकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोग कहते हैं कि जेठान यादव हर चुनाव में समय पर मतदान करते हैं और गांव के लोगों को भी लोकतंत्र में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।
निर्वाचन कर्मियों ने भी 105 वर्षीय जेठान यादव के मतदान उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मतदाता लोकतंत्र की असली ताकत हैं।