यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime News: खंभे से बांधकर 3 नाबालिगों को पीटा, फिर बाल भी मुंडवाए; यह वजह आई सामने
गुरुवार को गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमूचक गांव में तीन नाबालिगों को खंभे से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में तीनों ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, अतरी। Bihar Crime News: गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमूचक गांव में गुरुवार को लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तीन नाबालिग को बिजली के पॉल में बांधकर पीटा। उसके बाद तीनों नाबालिग के बाल मुड़वा दिए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
पुलिस मौके से तीनों नाबालिग को छुड़ाकर थाने लाई। इस मामले में दो ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों नाबालिग अतरी थाना क्षेत्र के मलाही गांव के रहने वाले हैं और तीन दिन पहले अपने फुआ के घर धरमूचक गए थे। वहां से तीनों को चेन्नई जाना था, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण वे लोग वहीं रुक गए।
बाल भी मुड़वाए गए
इस मामले में नाबालिग के फुआ ने बताया कि बिजली की पोल में बांधकर पिटाई किया। तीनों की पिटाई देखकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों को छुड़ा कर संबधित थाने में ले आई और तीनों का इलाज कराया। इस मामले में पीड़ित परिवार के शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने में लाया है।
पुलिस ने मामले पर ये कहा
नीमचक बथानी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीन नाबालिग को बिजली के पॉल में बांधकर पिटाई किया गया है और तीनों का बाल मुड़वाकर पिटाई की जा रही थी।
तीनों को छुड़ाकर थाने में लाया गया और उनका इलाज करवाया गया है। इस मामले में पीड़ित परिवार के द्वारा छह नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें-
Bihar Crime News: राजद को वोट देने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल, नशे की हालत में युवक गिरफ्तार