Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: गया में दरिंदगी की सारी हदें पार! नाबालिग के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

    By niraj kumar mishraEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 04:08 PM (IST)

    बिहार के गया जिले से दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 55 साल के एक व्यक्ति ने नाबालिग को अपना हवस का शिकार बना ल ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल
    2. बकरी चराने के लिए गांव के पास नदी किनारे बगीचा में गई थी पीड़िता

    संवाद सूत्र, डोभी : बिहार के गया जिले में बहेरा ओपी थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की शाम 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही आठ साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया।

    घटना के बाद फरार हो गया था आरोपी

    घटना के संदर्भ में बताया गया कि बच्ची बकरी चराने के लिए गांव के पास नदी किनारे स्थित बगीचा में गई थी। बकरी चराने के साथ वह बालू से खेल रही थी। इस बीच, दरिंदे ने इसे उठा लिया और पेड़ के पास ले जाकर मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित कमलदेव महतो भाग गया।

    इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

    इधर बच्ची जैसे तैसे अपने घर पहुंची। अपने स्वजन को घटना की पूरी जानकारी दिया। जिसके बाद स्वजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में इलाज के लिए भेज दिया गया।

    घटना की सूचना स्थानीय बेहरा थाना को दिया गया जिसके आलोक में थाना ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपित को इसके घर से देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़े- Bihar: नेपाल ने भारत से की पांच कार्गो और दस पैसेंजर बोगियों की मांग, जनकपुर तक होगी माल की ढुलाई

    घटना के बाद गांव में तनाव

    बच्ची का इलाज के बाद शनिवार को गया स्थित प्रभावती अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया की स्वजन के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।