विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Dutt : संजय दत्त ने निभाई सनातन परंपरा; पुरोहित की बही में अंग्रेजी में लिखी भावुक करने वाली बात

By neeraj kumar Edited By: Mukul Kumar
Published: Fri, 12 Jan 2024 10:47 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Jan 2024 11:15 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार संजय दत्त गुरुवार को अपने पूर्वजों के मोक्ष दिलाने के लिए गयाजी में पिंडदान करने पहुंचे। ...और पढ़ें

विष्णुपद मंदिर परिसर में पिंडदान कर कर्मकांड करते सिने स्टार संजय दत्त
विष्णुपद मंदिर परिसर में पिंडदान कर कर्मकांड करते सिने स्टार संजय दत्त

HighLights

  1. एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच विष्णुपद मंदिर पहुंचे संजय दत्त
  2. विष्णुपद मंदिर गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की

जागरण संवाददाता, गया। पूर्वजों का पिंडदान करने गुरुवार को गया पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने पुरोहित की बही में अंग्रेजी में सनातन परंपरा को लेकर बड़ी बात लिखी। उन्होंने लिखा कि मैं सुनील बलराज दत्त का पुत्र संजय सुनील दत्त मां व पिता के निधन के लंबे समय बाद उनकी आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान करने यहां आया हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपने चाचाओं व ताऊ जी समेत समस्त पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। मेरी इच्छा है कि मेरा पुत्र शहरान दत्त भी मेरे व अपनी मां के लिए यह पूजा करे एवं परंपरा निभाए। उन्होंने श्रीराम मंदिर के लोकार्पण समारोह में अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा, क्यों नहीं जाऊंगा?

प्रशंसकों का उत्साह देख जय महादेव व जय श्रीराम के नारे भी लगाए। कहा कि श्रीहरि के दरबार में आना सौभाग्य की बात है। श्रीहरि के दर्शन से जीवन सफल हो गया। यहां आकर शांति की अनुभूति हुई। संजय दत्त 45 मिनट तक विष्णुपद मंदिर परिसर में रहे।

पुरोहित हीरानाथ एवं देवनाथ मेहरवार ने कर्मकांड कराए। विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि संजय दत्त रिश्तेदार व मित्रों के साथ विशेष तौर पर गयाजी में पिंडदान करने के लिए ही चाटर्ड प्लेन से गया आए थे। यहां से वे सीधे एयरपोर्ट गए और मुंबई लौट गए।

कड़ी सुरक्षा के बीच विष्णुपद मंदिर पहुंचे

दोपहर बाद अपनी एक दिवसीय दौरे के क्रम में फिल्म अभिनेता संजय दत्त गया एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच विष्णुपद मंदिर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने विष्णुपद मंदिर गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। संजय दत्त अपने गया दौरे के दौरान सफेद रंग के कुर्ता-पजामा पहने हुए थे।

उन्होंने पुरोहित पंडा हीरा नाथ और देवनाथ मेहरवार दाढ़ी वाले की देखरेख में पिंडदान व कर्मकांड की प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा अयोध्या जाने के सवाल पर संजय दत्त ने साफ-साफ कहा कि हम अयोध्या जरूर जाएंगे, क्यों नहीं जाएंगे, वहीं उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

45 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर श्राद्ध व पूजा अर्चना

उन्होंने कहा कि हम गयाजी पिंडदान करने के लिए पहुंचे है, यहां आकर शांति की अनुभूति हुई। जहां श्रीहरि विराजमान उस दरबार में हाजरी लगाने का अवसर मिला। यह सौभाग्य की बात है। श्रीहरि का दर्शन कर मेरा जीवन सफल हो गया।

समिति की ओर से सिने कलाकार को श्रीहरि का चरण चिंह देकर स्वागत किया। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई।

यह भी पढ़ें-

गया में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े; भगदड़ मचने से कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त

कोहरे का असर... राजधानी एक्सप्रेस समेत बिहार आने वाली कई ट्रेनें चल रहीं आठ-आठ घंटे लेट, आज से 14 जनवरी तक यहां नहीं आएगी रेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।