Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'अगर जरूरत पड़ी तो... खून की होली खेलने को भी तैयार', औरंगाबाद के विधायक ने खोल दिया मोर्चा

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 03:59 PM (IST)

    औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भाजपा और मोदी शाह के जुल्म से केवल इंडिया गठबंधन लड़ रहा है। देश में आपसी भाईचारे को बिगाड़ ...और पढ़ें

    'अगर जरूरत पड़ी तो... खून की होली खेलने को भी तैयार', औरंगाबाद के विधायक ने खोल दिया मोर्चा
    'अगर जरूरत पड़ी तो... खून की होली खेलने को भी तैयार', औरंगाबाद के विधायक ने खोल दिया मोर्चा

    संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। देश में आज भय और नफरत का माहौल है। जिसकी जिम्मेवार केंद्र की मोदी सरकार है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस को देश से भावनात्मक लगाव है। देश की वर्तमान दुर्दशा पर स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों की आत्मा भी रो रही होगी। उक्त बातें टिकारी में कांग्रेस लाओ देश बचाओ संकल्प सभा सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तारिक अनवर ने रविवार को कही।

    इससे पूर्व राज इंटर स्कूल कॉलेज के मैदान में युवा कांग्रेसी नेता व नगर परिषद के मुख्य पार्षद अजहर ईमाम की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि तारिक अनवर सहित सभी मंचासीन नेताओं भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    'मोदी-शाह को जनता पर विश्वास नहीं'

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के झांसे वाले वायदे पर देश की जनता ने विश्वास किया, लेकिन देश पर 10 वर्षों की हुकूमत के बाद भी मोदी और शाह को जनता पर विश्वास नहीं है। अगर होती तो 400 सीट मिलने और तीसरी बार सरकार बनाने का दावा नहीं करते। देश की अर्थव्यवस्था अत्यंत खराब है। देश में बेरोजगारों की संख्या पिछले 50 वर्षों में सबसे अधिक है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर व्यक्ति को काम, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को सहायता और आम जन का विकास व न्याय देने का काम करती है। औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भाजपा और मोदी शाह के जुल्म से केवल इंडिया गठबंधन लड़ रहा है। देश में आपसी भाईचारे को बिगाड़ा जा रहा है।

    खबरें और भी

    'खून की होली खेलने को तैयार'

    उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि बूथ पर भाजपा के ईवीएम के खेल को रोकने के लिए जरूरत पड़ी तो खून की होली भी खेलने को तैयार हैं। मौके पर पूर्व विधायक चांद अली, प्रदेश प्रवक्ता डा आजमी बारीक, प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, जिलाध्यक्ष डा गगन मिश्रा, सुमंत कुमार, युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण त्रिवेदी ने की।

    ये भी पढ़ें- Bihar Electricity News: बिहार में अब स्पीड ब्रेकर से बनेगी बिजली, जलेगी ट्रैफिक लाइट; NIT पटना को मिली सफलता

    ये भी पढ़ें- खुशखबरी! बिहार के इस जिले से कटरा-अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट