Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बुद्धिस्ट मोंक बनकर 8 साल से बोधगया में रहा था बांग्लादेशी, CISF ने गया एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 04:41 PM (IST)

    बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को सीआईएसएफ ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारतीय आधार कार्ड पा ...और पढ़ें

    गया एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी बौद्ध भिक्षु फर्जी दस्तावेज व विदेशी कैरेंसी के साथ गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)
    गया एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी बौद्ध भिक्षु फर्जी दस्तावेज व विदेशी कैरेंसी के साथ गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. गया एयरपोर्ट से बांग्लादेश नागरिक बाबू जॉय बरूआ गिरफ्तार
    2. भारतीय आधार कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड, पहचान पत्र बरामद
    3. आठ सालों से बोधगया में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक

    जागरण संवाददाता, बोधगया। बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को सीआइएसएफ ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

    हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिक बाबू जाय बरूआ पिछले आठ सालों से नाम बदलकर बौद्ध भिक्षु के वेश में बोधगया के एख मोनास्ट्री में रह रहा था। 

    वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक बाबू जाय बरूआ पिता प्रीतोष बरूआ को गिरफ्तार किया गया है।

    उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि बरामद किया गया है। जांच में सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं।

    बांग्लादशी नागरिक के पास से बरामद दस्तावेज

    बांग्लादशी नागरिक से 1560 बट थाई करेंसी, 411 यूएस डालर, पांच यूरो तथा 3800 रुपये भारतीय करेंसी मिले हैं। इसके साथ ही एक मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड एवं एक पैन कार्ड भी बरामद किया गया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

    उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। पुलिस से बचने के लिए वह पिछले आठ सालों से बौद्ध भिक्षु के वेश में बोधगया के एक मोनास्ट्री में रह रहा था। उसने मोनास्ट्री का नाम नहीं बताया है।

    विभिन्न नामों से बना रखे हैं कई पासपोर्ट

    उसने विभिन्न नामों से कई पासपोर्ट बना रखे हैं। बांग्लादेशी को गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार किया है। वह गया से बैंकाक जाने वाला था।

    गया पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल के क्रम में संदेह होने पर बौद्ध भिक्षु से पूछताछ की गई। इसके बाद पता चला कि वह बौद्ध भिक्षु नहीं बल्कि बांग्लादेशी है।

    पूछताछ के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी को मगध मेडिकल थाना पुलिस को सौंप दिया है।

    यह भी पढ़ें: बिहार में उपचुनाव वाली सभी सीटों पर महागठबंधन का उम्मीदवार फाइनल, तरारी से राजू यादव कैंडिडेट; देखें पूरी लिस्ट

    मध्याह्न भोजन में डाला नशीला पदार्थ, मालूम पड़ते ही स्कूल में मच गया हड़कंप; फिर सामने आई चौंकाने वाली बात