Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया सामूहिक दुष्कर्म: बेलागंज रेलखंड पर 5 बदमाश गिरफ्तार, चेन पुलिंग कर दिया था वारदात को अंजाम

    Updated: Sun, 03 May 2026 10:52 PM (IST)

    गया-पटना रेलखंड पर बेलागंज के पास हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। ...और पढ़ें

    सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते पुलिस अधिकारी। (जागरण)

    सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता करते पुलिस अधिकारी। (जागरण)

    HighLights

    1. गया-पटना रेलखंड पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सुलझा।

    2. जहानाबाद और बेलागंज से पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए।

    3. चेन पुलिंग कर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।

    जागरण संवाददाता, गयाजी। गया-पटना रेलखंड पर जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के सुनसान स्थान पर युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म मामला का पुलिस पर्दाफाश कर दिया है।

    सामूहिक दुष्कर्म मामले में गठित एसआईटी की टीम के हत्थे पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

    रविवार की देर शाम जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि बीते एक मई को गया-पटना रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का बेलागंज थाना अंतर्गत नेयामतपुर हाल्ट से एक किलोमीटर पहले चेन पुलिंग की गई थी।

    इस कारण से गलतफहमी से एक लड़की उतर गई। जिसे नियामतपुर हाल्ट जाना था, उसी दौरान ट्रेन चल दी। इस कारण से लड़की पैदल नियामतपुर हाल्ट चल पड़ी। उसी बीच दो युवक उसी ट्रेन से उतरे थे। लड़की को पकड़कर जबरदस्ती रेलवे ट्रैक से पूरब बाधार में सुनसान जगह पर ले जाकर अन्य साथियों को बुलाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म दिया गया।

    प्रभारी एसएसपी ने बताया कि लड़की जहानाबाद से ट्रेन पर सवार हुई थी, जबकि दो युवक बेलागंज से ट्रेन पर चढ़े थे। इस दौरान दो युवक और लड़की के बीच जान-पहचान हुई थी।

    आपस में बातचीत के दौरान लड़की नेउरी में ननिहाल के बारे में बताई। लड़का ने भी उसी गांव के बगल का परिचय दिया। इस कारण तीन ट्रेन से उतरे। बाजार से पार करने के बाद लड़की को जबरन सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दिया।

    एसएसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में जहानाबाद जिला के नगर थाना क्षेत्र के उटा मानपुर निवासी उपेंद्र कुमार उर्फ भूटा, गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के अक्ल बिगहा निवासी अंकित कुमार, काली स्थान कोरमा निवासी राहुल कुमार, हरि गांव निवासी अमरेंद्र कुमार उर्फ मथुरा यादव शामिल है। इन लोगों के पास से पांच मोबाइल बरामद किया गया है।

    खबरें और भी

    मोबाइल टावर लोकेशन और सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

    प्रभारी एसएसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था रवि प्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था।

    टीम में सर्किल इंस्पेक्टर, बेलागंज थानाध्यक्ष, तकनीकी सेल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की द्वारा अपने स्वजनों को सूचना दी गई थी।

    उसके बाद बेलागंज थाना को सूचना मिली। पुलिस तत्काल घटनास्थल से लड़की को बरामद थाना लाया गया। उसका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। लड़की स्नातक की छात्रा बताई गई है।

    पहले पर मामला दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन पुलिस ने जब उसे भरोसा दिलाया और दूसरे लड़की की जिंदगी सुरक्षित करने के लिए कही तब जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला बेलागंज थाना में दर्ज हुआ।

    प्रभारी एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से मोबाइल टावर लोकेशन और इनपुट के आधार पर टीम ने कार्रवाई की है। टीम बेलागंज और जहानाबाद में छापामारी कर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कांड में चार लोग नहीं बल्कि पांच लोगों द्वारा दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है।

    स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाएंगे सजा

    प्रभारी एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल टीम को मिले साक्ष्य, पीड़ित का डिजिटल बयान सहित अन्य साक्ष्य के आधार पर सभी पांच आरोपितों को स्पीडी ट्रायल चलाकर न्यायालय से सजा दिलाने का अनुरोध करेंगे।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पांच लड़कों का पूर्व से लड़की के साथ कोई संबंध नहीं है। पांचों बदमाश पूरी तरह से शातिर बदमाश है, जो नियामतपुर हाल्ट से एक किलोमीटर पहले ट्रेन का चेन पुलिंग कर आएं दिन वारदात को अंजाम देते हैं। इन सभी अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

    टीम के अधिकारी व जवानों को मिलेगा पुरस्कार

    प्रभारी एसएसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाया है। टीम में रहे सभी पुलिस पदाधिकारी और जवानों को पुरस्कार देने के लिए अनुशंसा करेंगे।

    यह भी पढ़ें- गया में ट्रेन से उतरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली पीड़िता; 10 हिरासत में