विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीतनराम मांझी की समधन विधायक के साथ धक्का-मुक्की, वाहन साइड करने को लेकर हुआ था विवाद; 20 के खिलाफ FIR

Published: Mon, 18 May 2026 06:28 AM (IST)

मोहनपुर (गया) के गंभीरा गांव में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के काफिले के साथ सड़क पर विवाद हो गया। वाहन ...और पढ़ें

वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद। फोटो जागरण

वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद। फोटो जागरण

HighLights

  1. विधायक ज्योति मांझी के काफिले से सड़क पर विवाद।

  2. वाहन हटाने को लेकर हुई धक्का-मुक्की, तनावपूर्ण माहौल।

  3. 7 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज।

संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया)। मोहनपुर थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव में रविवार को एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के काफिले के साथ सड़क पर विवाद हो गया।

मामले ने देखते ही देखते तनावपूर्ण रूप ले लिया। घटना को लेकर विधायक ज्योति मांझी ने मोहनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर सात नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विधायक के आवेदन के अनुसार, वह बुमुआर पंचायत के गंभीरा गांव में आदर्शी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क के बीच एक सवारी वाहन (बीआर02 एम-2542) खड़ा रहने से उनका काफिला रुक गया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा वाहन हटाने का आग्रह किए जाने पर वहां मौजूद लोगों के साथ कहासुनी शुरू हो गई।

अफरा-तफरी का माहौल बना

आरोप है कि कुछ लोग अचानक उग्र हो गए और विधायक के अंगरक्षकों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। विधायक ने अपने आवेदन में कहा है कि जब स्थिति बिगड़ती देख वह वाहन से उतरीं तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विधायक वाहन में बैठकर लोगों को शांत कराने का प्रयास करती रहीं, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। विधायक ने सात स्थानीय लोगों को नामजद आरोपित की है।

वहीं, 13 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। विधायक ने घटना का वीडियो फुटेज होने का दावा करते हुए पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। बाद में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया, जिसके बाद विधायक का काफिला सुरक्षित आगे बढ़ सका।

आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नीट के होनहारों की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन? राजद ने सरकार से पूछा सवाल, बिहार में अपराध पर भी घेरा

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: हवा की खामोशी दे रही तूफान का संकेत, भागलपुर में आंधी-बारिश और वज्रपात के आसार



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।