Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पात्र परिवार जल्द तैयार करें जरूरी दस्तावेज

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:46 PM (IST)

    मोहनपुर, गया में स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जुलाई से शुरू हो गए हैं। पात्र परिवारों को जाति, आय, आवासीय प ...और पढ़ें

    निर्धारित आय सीमा वाले परिवार ही होंगे पात्र

    निर्धारित आय सीमा वाले परिवार ही होंगे पात्र

    HighLights

    1. मोहनपुर, गया में नए राशन कार्ड आवेदन शुरू।

    2. स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।

    3. जाति, आय, आधार जैसे दस्तावेज तैयार रखें।

    संवाद सूत्र, मोहनपुर (गया)। मोहनपुर प्रखंड के पात्र परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार, 14 जुलाई से स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पात्र परिवार आवेदन कर सकेंगे।

    विभाग ने इच्छुक आवेदकों से समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

    आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

    नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले परिवारों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। आवेदन के लिए जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र अनिवार्य होंगे।

    इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और परिवार का सामूहिक फोटो भी देना होगा। सक्रिय मोबाइल नंबर सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी आवेदन के समय प्रस्तुत करने होंगे।

    आवेदन से पहले दस्तावेजों की जांच कराने की सलाह

    खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आवेदन से पहले सभी अभिलेखों की जांच कर लेने की सलाह दी है। इससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या तकनीकी समस्या से बचा जा सकेगा।

    विभाग का कहना है कि सही और पूर्ण दस्तावेज होने पर आवेदन प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी। अधूरे दस्तावेज होने पर आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है।

    निर्धारित आय सीमा वाले परिवार ही होंगे पात्र

    प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशि कला कुमारी ने बताया कि जिन परिवारों की मासिक आय निर्धारित सीमा के भीतर है, वे आवेदन कर सकते हैं।

    इसके साथ ही सरकार द्वारा तय पात्रता शर्तों को पूरा करना भी आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गरीब, अत्यंत गरीब और वंचित परिवार इस अवसर का लाभ उठाएं। पात्रता की जांच के बाद योग्य आवेदकों को राशन कार्ड जारी किया जाएगा।

    भ्रम से बचें, सही जानकारी के लिए कार्यालय से करें संपर्क

    प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लोगों से किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाह में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत स्रोतों से ही प्राप्त करें।

    खबरें और भी

    आवेदन संबंधी किसी भी सहायता या जानकारी के लिए प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।