Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: नीतीश कुमार के मंत्री डैम का नजारा देख हुए गदगद, बोले- यही देखने को तो लोग जाते हैं विदेश

    By Gaurav Kumar Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 02:40 PM (IST)

    बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने सोमवार को तेतर घाघर डैम का मुआयना किया। इस दौरान वह डैम का नजारा देख गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि यही देखने के लि ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार के मंत्री डैम का नजारा देख हुए गदगद, बोले- यही देखने को तो लोग जाते हैं विदेश
    नीतीश कुमार के मंत्री डैम का नजारा देख हुए गदगद, बोले- यही देखने को तो लोग जाते हैं विदेश

    संवाद सूत्र, अतरी (गया)। जल संसाधन मंत्री संजय झा सोमवार को मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के तेतर घाघर डैम का मुआयना करने पहुंचे। मंत्री ने डैम को देखकर कहा कि पानी, पहाड़, जंगल सब कुछ तो उपलब्ध है और क्या चाहिए। यही देखने के लिए लोग पैसा खर्च कर विदेश जाते हैं। पर्यटन के लिए यह बहुत अच्छी जगह है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से आज गया से बोधगया तक पीने के लिए गंगाजल उपलब्ध है। गर्मी के मौसम में यहां पेयजल की समस्या रहती थी। डैम के आसपास वाले ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात मिल गई। डैम में पानी स्टोर होने से गर्मी के मौसम में आसपास का जलस्तर बना रहेगा।

    मंत्री ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों से पूछा कि गया में हर जगह पानी मिल रहा है। डेल्हा पर पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर कहा कि यह बुडको की समस्या है। हमलोगों की तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। डैम की गहराई के बारे में पूछा। बताया गया कि इसकी गहराई 30 मीटर है।

    उन्होंने पूछा कि पुलिस चौकी बनी है या नहीं। बताया गया कि पुलिस चौकी अभी नहीं बनी है, लेकिन पुलिस यहां रहती है। डैम के प्रांगण में बने कार्यालय में बैठकर पदाधिकारियों से चर्चा की।

    पर्यटक स्थल बनाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में इसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस मौके पर मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव व सीओ सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Ram Mandir आने का कारसेवक की बेटी को मिला न्योता, रामलला विराजमान के दर्शन करने जाएगी अयोध्या

    ये भी पढ़ें- खुशखबरी! BPSC की 68वीं संयुक्त परीक्षा के इंटरव्यू की डेट फाइनल, अभ्यर्थियों के लिए अहम नोटिस जारी