विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गया रोडरेज : आदित्य हत्याकांड में आरोप गठित, अब गवाही 30 से

By Amit AlokEdited By:
Updated: Tue, 22 Nov 2016 11:12 PM (IST)

गया के चर्चित रोडरेज कांड में आदित्य सचदेवा की गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके चार आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर दी गई है। अब गवाही की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। गया के चर्चित आदित्य सचदेवा हत्यकांड में मुख्य आरोपी व रॉकी यादव सहित चार के खिलाफ कोर्ट ने आरोप का गठन कर दिया है। अब इस हत्याकांड में 30 नवंबर से गवाही की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मालूम हो कि गया के एक व्यवसायी के बेटे आदित्य सचदेवा की रोडरेज में जदयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी तथा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बिंदी यादव के बेटे रॉकी यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार किया, तिसे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी, लेकिन उसकी जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने रद कर दिया। फिलहाल वह गया जेल में बंद है।

मिली जानकारी के अनुसार गया सिविल कोर्ट ने आरोपी रॉकी यादव, टेनी यादव, बिंदी यादव और सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार के द्वारा आरोपमुक्त करने की याचिका खारिज कर ही गई थी। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब आरोप गठन के बाद अब गवाही की प्रक्रिया आरंभ होगी।