विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: गयाजी में 80 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

Published: Fri, 18 Jul 2025 04:12 PM (IST)

गयाजी में 80 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या पुलिस दिन में करीब छह बजे घटना स्थल पहुंची। ग्रामीण ...और पढ़ें

इमामगंज में गला रेत कर वृद्धि की हत्या
इमामगंज में गला रेत कर वृद्धि की हत्या

HighLights

  1. घर के दरवाजे पर सोए अवस्था में गला काट कर हत्या
  2. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा

संवाद सूत्र, इमामगंज (गयाजी)। बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। हर दिन अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना गयाजी से सामने आई है, जहां बदमाशों ने हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र के तेलवारी गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने एक वृद्ध को घर के दरवाजे पर सोए अवस्था में गला काट कर हत्या कर दिया।

इस संबंध मंझोली पंचायत के मुखिया उत्तमदीप यादव और ग्रामीण बताते है कि जगदीश साव का उम्र करीब 80 साल है। उनसे किसी को कोई दुश्मनी भी नहीं है। वे सब दिन घर के बाहर दरवाजे पर ही सोया करते थे। गुरुवार की रात भी खाना खाने के बाद दरवाजे पर ही हर दिन की तरह खाट पर मच्छड़दानी लगा कर सो रहे थे। रात के करीब बारह बजे कुछ अपराधी आए और तेज धारदार हथियार से गला काटकर भाग गए। लेकिन उनकी मौत तुरंत नहीं हुई थी। वे इस दर्दनाक घटना के बाद भी करीब दो से तीन घंटे तक तड़पते रहे। दरवाजे पर खटपट की आवाज आने के बाद घर के लोग जागे और थाना को सूचना दिया।

इस घटना के दर्दनाक सीन को देखकर लोग दंग रह गए। मृतक को मौत से पहले तड़पते देखकर स्वजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी इमामगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस दिन में करीब छह बजे घटना स्थल पहुंची। ग्रामीण पुलिस पर आरोप लगा रहे है कि अगर पुलिस सूचना के तुरंत बाद पहुंच जाती और समय से अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता, तो उनकी जान भी बच सकता था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि तेलवारी गांव निवासी जगदीश साव को अपराधियों ने बीते रात करीब बारह बजे घर के दरवाजे पर सोए अवस्था में गला काटकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक ओझा गुणी का काम करता था। स्वजनों का आशंका है कि उसी को लेकर किसी के द्वारा रात में गला काट कर हत्या कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के स्वजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मृतक के स्वजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामला की जांच के रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।