Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बड़ा औद्योगिक प्रोजेक्ट रफ्तार पर; 1640 एकड़ जमीन पर अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर निर्माण तेज

    Updated: Sat, 09 May 2026 02:30 PM (GMT+05:30)

    गया के डोभी प्रखंड में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। यह परियोजना डोभी को औद्योगिक हब बनाएगी और एक लाख युवाओ ...और पढ़ें

    डोभी में औद्योग‍िक कॉरिडोर निर्माण का कार्य तेज। प्रतीकात्‍मक फोटो

    डोभी में औद्योग‍िक कॉरिडोर निर्माण का कार्य तेज। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. डोभी में अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू।

    2. परियोजना से एक लाख युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार।

    3. ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई कंपनियां स्थापित होंगी।

    संवाद सूत्र, डोभी (गया)। प्रखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर का कार्य अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

    जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के साथ-साथ पिछले पंद्रह दिनों से निर्माण कार्य भी तेज गति से शुरू कर दिया गया है। परियोजना के तहत अधिग्रहीत भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है।

    इससे स्थानीय लोगों में रोजगार और औद्योगिक विकास की नई उम्मीद जगी है। इस परियोजना के निर्माण कार्य का जिम्मा एनके प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

    अधिग्रहि‍त जमीन को क‍िया जा रहा समतल

    कंपनी द्वारा सबसे पहले अधिग्रहीत जमीन को समतल करने का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का लगातार क्षेत्र में आना-जाना लगा हुआ है तथा प्रखंड मुख्यालय में कंपनी का अस्थायी कार्यालय भी स्थापित किया गया है।

    परियोजना के लिए करीब 1640 एकड़ निजी जमीन का अधिग्रहण किया गया है। वहीं वन विभाग की लगभग 1300 एकड़ भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया भी जारी है।

    जमीन समतलीकरण के बाद पूरे क्षेत्र की चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। औद्योगिक कॉरिडोर को कई चरणों में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

    क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    बिहार में नई सरकार के गठन के बाद उद्योग विभाग के अधिकारी लगातार परियोजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों के संचालन को ध्यान में रखते हुए बिजली और पानी की स्थायी व्यवस्था पर भी विभाग तेजी से काम कर रहा है।

    क्षेत्र के लोगों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद डोभी औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान बनाएगा तथा एक लाख युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

    औद्योगिक कोरिडोर में आटो, सायकिल, आयरन राड, लेदर, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक का कंपनी लगेगा।