विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा पंडाल घूमने गया था परिवार, चोरों ने उड़ाए 3 लाख कैश और लाखों के जेवरात; जांच में जुटी गया पुलिस

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:14 PM (IST)

गया में दशहरा पंडाल घूमने गए परिवार के घर में ₹3 लाख नकद और लाखों के जेवरात की चोरी हो ...और पढ़ें

चोरों ने उड़ाए कैश और लाखों के जेवरात (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

चोरों ने उड़ाए कैश और लाखों के जेवरात (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. गया में दशहरा पंडाल से लौटे परिवार के घर चोरी।

  2. ₹3 लाख नकद और लाखों के जेवरात की हुई चोरी।

  3. पुलिस ₹53 लाख की शिकायत पर जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, गयाजी। नवरात्र के नवमी तिथि को अमूमन सभी सनातनी मां दुर्गा की दर्शन करने शहर के अलग-अलग पंडाल में जाते हैं। प्राय लोग अपने घरों में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ दशहरा पर्व का आनंद लेने निकलते हैं, लेकिन कुछ अप्रिय होने का आभास नहीं रहता है।

इसी क्रम में गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलकिया गली मोहल्ला निवासी संतोष कुमार बरनवाल भी अपने पूरे परिवार के साथ दशहरा का आनंद लेने के लिए पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग पंडालों का भ्रमण कर रहे थे लेकिन उन्हें यह अंदेशा नहीं था कि नवरात्र की नवमी तिथि उनके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन जाएगी। 

सोमवार की अल सुबह जब पूजा पंडाल से दर्शन कर लौटे घर लौटे तो संतोष कुमार बरनवाल का घर में बिखरे सामान को देखकर होश उड़ गए। 

₹300000 नगद और लाखों रुपए के जेवरात चोरी 

पीड़ित परिवार के अनुसार वह धूप का थोक कारोबारी है और रविवार की रात चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर ₹300000 नगद और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। 

इस बाबत पीड़ित ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है। साथ ही पीड़ित परिवार की सूचना पर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। उसके बाद कोतवाली थाने के पुलिस भी घटनास्थल पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रवेश द्वार का ताला बिल्कुल यथावत

कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि ढोलकिया गली के धूप व्यवसायी ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें नगद और जेवरात भी शामिल है। पुलिस ने 53 लाख रुपए की चोरी होने की शिकायत की है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि घर के प्रवेश द्वार का ताला बिल्कुल यथावत है। अब सोचने वाली विषय यह है कि घर में आखिरकार प्रवेश कैसे किया, क्योंकि प्रवेश द्वार का ताला बिल्कुल सुरक्षित है। पीड़ित जब घर के अंदर दाखिल हुए तो उनके अलमीरा, लॉकर, बॉक्स के ताले टूटे हुए मिले जहां से बेशकीमती सामान और नगदी की चोरी हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर से 25 हजार में खरीदी ब्राउन शुगर, गया में टोल प्लाजा पर थार के साथ ऐसे पकड़े गए दो युवक


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।