Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया में मध्य प्रदेश की नर्तकी के साथ उसके ही सहयोगी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:18 AM (IST)

    गया के गुरुआ थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश की एक नर्तकी के साथ उसके ही सहयोगी ने किराए के मकान में दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, गुरुआ (गया)। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश की रहने वाली नर्तकी के साथ उनके ही सहयोगी ने शनिवार को एक किराए के मकान में दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की शिकायत 22 वर्षीय नर्तकी ने रविवार को गुरुआ थाना में की है। उसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गुरुआ पुलिस के पास नर्तकी और उसके सहयोगी मौजूद हैं। 

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान 27 वर्षीय दीपक चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत अलीनगर थाना क्षेत्र के मेहवा गांव निवासी अशोक चौहान का पुत्र बताया जाता है। वहीं, पीड़िता मध्यप्रदेश की रहने वाली है। 

    मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम रद

    जानकारी के अनुसार नर्तकी और उसके सहयोगी शनिवार की शाम एक डांस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश शुरू हो गई। इसके कारण कार्यक्रम रद कर दिया गया। रात अधिक हो जाने के कारण दोनों गुरुआ थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव स्थित एक किराये के कमरा में रुक गए। 

    आरोप है कि इसी दौरान सहयोगी ने नर्तकी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी कर ली गई है। साथ ही आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। 

    खबरें और भी

    पीड़िता ने 164 का बयान भी दर्ज कराया 

    गुरुआ के प्रभारी थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच एवं न्यायालय में पीड़िता ने 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गुरुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में उतर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्य के तीन दर्जन से अधिक नर्तकी ने अपना डेरा डाल रखी है। जहां से मांगलिक कार्य में बुकिंग कराकर नर्तकी और साज-सज्जा पार्टी को ले जाते हैं। 

    इसी क्रम में एक गांव से नर्तकी को बुकिंग किया गया था। अनैतिक कार्य चलाने वालों का कई ठिकाना है, जहां लंबे अरसे मध्य प्रदेश व उतर प्रदेश के नर्तकी रहती है।