गया में सामूहिक दुष्कर्म: युवती को हो गई थी अनहोनी की आशंका, मोबाइल से दी थी खतरे की सूचना
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती को ट्रेन से उतरने के बाद निशाना बनाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्र ...और पढ़ें

गया सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार।
HighLights
युवती को ट्रेन से उतरने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया।
पीड़िता ने मोबाइल से परिजनों को खतरे की सूचना दी थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
संवाद सूत्र, बेलागंज (गया)। बेलागंज थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
युवती को घटना से पहले ही अनहोनी की आशंका हो गई थी। उसने मोबाइल से अपने स्वजनों को इसकी जानकारी दे दी थी।
स्वजनों ने डेढ़ घंटे विलंब से बेलागंज पुलिस को सूचित किया, इसके बाद पुलिस हरकत में भी आई, लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए।
जानकारी के अनुसार पीड़िता शुक्रवार की शाम जहानाबाद से ट्रेन पकड़ कर बेलागंज स्थित एक गांव अपने ननिहाल आ रही थी।
उसे बेला स्टेशन के आगे नियामतपुर हॉल्ट पर उतरना था। इसी दौरान ट्रेन बेला स्टेशन से खुलने के बाद चेन पुलिंग के कारण बीच रास्ते में रुक गई।
एक गलती जिंदगी भर के लिए दे गई दर्द
युवती को लगा कि वह अपने निर्धारित हाॅल्ट पर पहुंच गई है और वह ट्रेन से उतर गई। ट्रेन के आगे बढ़ जाने के बाद जब युवती को स्थिति का अंदाजा हुआ, तब तक वह रेल ट्रैक पर अकेली रह गई थी।
वह पैदल ही आगे बढ़ने लगी। इसी बीच दो युवक सामने से और एक युवक पीछे से उसके पास पहुंचे। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे।
युवती ने किसी तरह अपने मोबाइल से स्वजनों को स्थिति की जानकारी दी। स्वजनाें की सूचना पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।
रेल ट्रैक के दोनों छोर से युवती की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
कुछ देर बाद पुलिस ने युवती को पास के एक अनुसूचित टोला के बाहर से बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसी रात बेला स्टेशन के आसपास से संदेह के आधार पर दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पूछताछ के दौरान एक प्रखंड कर्मी के पुत्र राहुल कुमार ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी दी।
इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में एक शिक्षक पुत्र सहित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना को उद्भभेदन करने में सफल रहा।
स्वजन से सूचना आने में हुआ विलंब
पुलिस प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि युवती नेयामतपुर हाल्ट से पहले शुक्रवार की देर शाम 7:30 बजे उतरी थी।
पैदल चलने के क्रम में युवती ने दो युवक के पीछा करने की जानकारी करीब 7:40 बजे स्वजनों को दी थी। गलत स्थान पर उतरने की जानकारी बेलागंज थाना की पुलिस को 9:30 बजे गया एसएसपी कार्यालय के अधिकारी से मिली।
इसके बाद बेलागंज थाना की पुलिस हरकत में आई। लेकिन मोबाइल लोकेशन कमजोर रहने के कारण पहुंचने में काफी वक्त लगा।
तब तक वारदात को अंजाम दिया जा चुका था। अधिकारी का कहना है कि पुलिस से पहले जहानाबाद से युवती के स्वजन घटनास्थल के कुछ दूरी पर एक टोला पहुंचे थे, जहां पर युवती पहले मौजूद थी।
पांच में से चार युवक ट्रेन में बेचते थे पानी
बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में एसआईटी व तकनीकी सेल की जांच के आधार पर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
पांच में से चार युवक गया-पटना ट्रेन में पानी का बोतल बेचने का काम करते थे। ये लोग नेयामतपुर से पहले हाॅल्ट पर चेन पुलिंग करते हुए लूटपाट को अंजाम देने का भी कार्य करते थे।
युवती के साथ भी लूटपाट को वारदात अंजाम देने भी प्रयास किया गया। लेकिन कुछ अन्य सहयोगियों ने उसके जबरदस्ती की। सामूहिक दुष्कर्म जैसे घृणित कार्य किया है।