गया में हीटवेव से कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राएं बेहोश, 7 कमरों में 177 छात्राओं का आवास
गया के टिकारी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सात छात्राएं भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण बेहोश हो गईं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, ...और पढ़ें

7 छात्राएं हीटवेव से बेहोश
HighLights
टिकारी में 7 छात्राएं हीटवेव से बेहोश हुईं।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में घटना हुई।
177 छात्राएं 7 कमरों में रहने को मजबूर।
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत मखपा में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सात छात्राएं अचानक हीटवेव की चपेट में आकर बेहोश हो गईं।
छात्राओं की तबीयत बिगड़ते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
हीटवेव वार्ड में इलाज जारी
चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू के कारण छात्राओं की स्थिति बिगड़ी है। उपचार के बाद सभी छात्राओं को अस्पताल में बनाए गए हीटवेव वार्ड में चिकित्सकीय निगरानी में इलाजरत है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर है। लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए बच्चों को धूप से बचाने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
7 कमरों में 177 छात्राओं के रहने की व्यवस्था
विद्यालय में 200 छात्रा आवासन हेतु नामांकित है। जिनमें से 177 छात्रा वर्तमान में है। विद्यालय का चारदीवारी नहीं होने के कारण मजबूरन एक ही भवन के सात कमरों में सभी 177 छात्राओं के आवासन की व्यवस्था है।
गर्मी के प्रकोप में उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या हो रही है। इस मामले को लेकर कई बार वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है।-सुषमा कुमारी, वार्डन