Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन नारकोस' की बड़ी कार्रवाई, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 14 किलो गांजा बरामद

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 07:39 PM (GMT+05:30)

    गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के सामान्य कोच से लगभग सात लाख ...और पढ़ें

    पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 14 किलो गांजा बरामद

    पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 14 किलो गांजा बरामद

    HighLights

    1. गया जंक्शन पर 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत कार्रवाई।

    2. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

    3. बरामद गांजे की कीमत लगभग सात लाख रुपये है।

    जागरण संवाददाता, गयाजी। गया जंक्शन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ-जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को गाड़ी संख्या 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के सामान्य कोच से करीब सात लाख रुपये मूल्य का 14 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया। 

    आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, रविवार को आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार और सीआईबी निरीक्षक प्रभारी चंदन कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने ट्रेन की रनिंग अवस्था में चेकिंग की। इस दौरान सामान्य कोच संख्या ईसीओ-245580 में दो बैग और एक झोले से कुल 14 किलोग्राम गांजा लावारिस हालत में मिला। 

    गांजा को जीआरपी गया की उपस्थिति में उतारा गया

    पुलिस की टीम द्वारा आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी गांजे पर अपना दावा नहीं किया। ट्रेन के गया स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और सीआईबी द्वारा गांजे को जीआरपी गया की उपस्थिति में उतारा गया। इसके बाद नगर अंचल अधिकारी ऋषिकेश कुमार की मौजूदगी में विधि सम्मत कार्रवाई की गई। 

    आरपीएफ पोस्ट गया में तैनात उप निरीक्षक विकास कुमार द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बरामद गांजा जीआरपी गया को सुपुर्द किया गया। जीआरपी गया ने शिकायत पत्र और जब्त गांजे के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

    खबरें और भी

    पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किसका है और इसकी तस्करी किस नेटवर्क के माध्यम से की जा रही थी। रेल पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।