यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गया जंक्शन पर खुलेआम चली गोली, शिक्षक एवं ABVP के पूर्व कार्यकर्ता की हत्या; पास आकर सिर में दागी
Gaya Junction Murder Case गया जंक्शन पर खुलेआम गोली मारकर शिक्षक एवं ABVP के पूर्व कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। डीएसपी ने बताया कि उन्हें नजदीक से सि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गया। गया जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या-7 के फूट ओवर ब्रीज के पास गुरुवार की देर शाम औरंगाबाद के शिक्षक 45 वर्षीय नरेंद्र कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली की आवाज सुनकर जीआरपी थाना पुलिस पहुंची।
घटनास्थल से बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना देते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक पीएन साहू ने बताया कि मृतक की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध कालोनी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
नजदीक से सिर में लगी गोली
वह औरंगाबाद में किसी सरकारी स्कूल में शिक्षक था। डीएसपी ने बताया कि उन्हें नजदीक से सिर में गोली मारा गया है। उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को घटना की सूचना दे दी है।
स्वजन भी गया जंक्शन पर जीआरपी थाना पहुंच गए हैं। पंचनामा के बाद शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, वह शिक्षक सासाराम-धनबाद इंटरसिटी से गया जंक्शन पर उतरा था।
खबरें और भी
गया जंक्शन पर उतरकर फूटओवर ब्रीज से डेल्हा की ओर प्लेटफार्म संख्या-7 पर पहुंचा। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार डेल्हा थाना की पुलिस शव को लेकर गौतम बुद्ध कालोनी उनके आवास पर पहुंची है। जानकारी यह मिली है कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता थे और हाल हीं में नगर निगम का वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।