Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaya Lok Sabha Chunav Result: गया सीट पर नीतीश कुमार के दोस्त की जीत, RJD के कुमार सर्वजीत की बुरी हार

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:57 AM (IST)

    गया लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम आ गए हैं। बता दें कि गया लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम (Gaya lok sabha election Result Live) पर पूरे बिहार की नजर है। यहां ...और पढ़ें

    गया सीट पर नीतीश कुमार के दोस्त की जीत, RJD के कुमार सर्वजीत की बुरी हार
    गया सीट पर नीतीश कुमार के दोस्त की जीत, RJD के कुमार सर्वजीत की बुरी हार

    डिजिटल डेस्क, गया/पटना। गया लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित प्रत्याशी जीतन राम मांझी जीत गए हैं। मांझी को 4,94,960 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने राजद के कुमार सर्वजीत को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया। कुमार सर्वजीत को 3,93,148 वोट मिले।

    गया संसदीय सीट का इतिहास

    1952 के पहले लोकसभा चुनाव (Gaya lok sabha election Result Live) में गया के नाम से तीन संसदीय क्षेत्र थे, गया पूर्वी, गया उत्तरी और गया पश्चिमी | वर्तमान गया लोकसभा सीट के अधिकांश क्षेत्र तत्कालीन गया नॉर्थ में था। गया पूर्व में नवादा तथा गया पश्चिम में वर्तमान औरंगावाद का अधिकांश क्षेत्र है। गया नॉर्थ से पहले लोकसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के विगेश्वर मिसिर तथा गया वेस्ट से कांग्रेस के सत्येंद्र नारायण सिंह निर्वाचित हुए थे।

    वहीं, गया ईस्ट दो सदस्यीय सीट थी। यहां से ब्रजेश्वर प्रसाद और रामधनी दास निर्वाचित हुए थे। 1957 के दूसरे लोकसभा चुनाव में परिसीमन के वाद नवादा, गया और औरंगावाद अस्तित्व में आया। 1957 में कांग्रेस के व्रजेश्वर प्रसाद निर्वाचित हुए।

    1967 से रही है सुरक्षित सीट गया सुरक्षित सीट का इतिहास काफी पुराना है। 1967 से यह सीट अनुसूचित जाति

    के लिए सुरक्षित है। परिसीमन में इसके क्षेत्रों में बदलाव होता रहा है। वर्तमान संसदीय सीट में गया जिले का शेरघाटी, बाराचट्टी, बोधगया, गया टाउन, बेलागंज व वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

    इस सीट से 1996 में जनता दल की सिंबल पर पत्थर तोड़ने वाली भगवती देवी लोकसभा में प्रतिनिधत्व किया था। इस बार हम के जीतनराम मांझी और राजद के कुमार सर्वजीत मैदान में हैं।

    इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का मौका

    • 1957 : ब्रजेश्वर प्रसाद (भा. राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • 1962 : ब्रजेश्वर प्रसाद (भा. राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • 1967 : रामधनी दास (भा. राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • 1971 ईश्वर चौधरी ( भारतीय जनसंघ)
    • 1977 ईश्वर चौधरी ( जनता पार्टी)
    • 1980 : रामस्वरूप राम (भा. रा. कांग्रेस आइ)
    • 1984 रामस्वरूप राम (भा. राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • 1989 : ईश्वर चौधरी (जनता दल)
    • 1991 : राजेश कुमार (जनता दल)
    • 1996 : भगवती देवी (जनता दल)
    • 1998 : कृष्ण कुमार चौधरी (भाजपा)
    • 1999: रामजी मांझी (भाजपा)
    • 2004: राजेश कुमार मांझी (राजद)
    • 2009: हरि मांझी (भाजपा)
    • 2014 हरि मांझी (भाजपा)
    • 2019 : विजय मांझी (जदयू)

    गया सीट पर मतदाता

    • पुरुष मतदाता- 9,42,188
    • महिला मतदाता- 8,70,974
    • मंगलामुखी- 21
    • कुल मतदाता- 18,13,183

    गया में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    • कुमार सर्वजीत, राष्ट्रीय जनता दल
    • सुषमा कुमारी, बहुजन समाज पार्टी
    • गिरिधर सपेरा, दि नेशनल रोडमैप पार्टी ऑफ इंडिया
    • जीतन राम मांझी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)
    • धीरेन्द्र प्रसाद, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी
    • शिव शंकर, भारतीय लोक चेतना पार्टी
    • सुरेन्द्र मांझी, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
    • अमरेश कुमार, निर्दलीय
    • अरुण कुमार, निर्दलीय
    • अशोक कुमार पासवान, निर्दलीय
    • आयुष कुमार, निर्दलीय
    • देवेन्द्र प्रताप, निर्दलीय
    • रंजन कुमार, निर्दलीय
    • रानु कुमार चौधरी, निर्दलीय

    ये भी पढ़ें- Exit Poll 2024 पर राजद सांसद Manoj Jha ने कर दिया बड़ा खुलासा! कहा- अगले 24 घंटे के अंदर...

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'लेफ्ट' का इस बार क्या होगा? ढाई दशक का सूखा समाप्त होने की प्रतीक्षा में वामदल