Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gaya News: महाबोधि मंदिर के शिखर पर लगे सोने से आच्छादित गुंबद में लौटी चमक, 5 वर्ष बाद सफ़ाई, समारोह आयोजित

    By Jagran NewsEdited By: Prashant Kumar pandey
    Updated: Sat, 19 Nov 2022 02:16 PM (IST)

    पांच वर्ष बाद बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के शीर्ष पर लगा गुंबद अब सफाई के बाद चमकने लगा है। शीर्ष पर वर्ष 2013 में थाईलैंड के राजा और दानद ...और पढ़ें

    महाबोधि मंदिर के शिखर पर लगे सोने से आच्छादित गुंबद में लौटी चमक
    महाबोधि मंदिर के शिखर पर लगे सोने से आच्छादित गुंबद में लौटी चमक

    जागरण संवाददाता, बोधगया। लगभग पांच वर्ष बाद बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के शीर्ष पर लगा गुंबद अब सफाई के बाद चमकने लगा है। शीर्ष पर वर्ष 2013 में थाईलैंड के राजा और दानदाताओं द्वारा दान में दिया गया लगभग 290 किलो के सोने की परत को गुम्बद पर लगाया गया था। जिसका हर तीन साल बाद सफाई किया जाता है। इसके पहले वर्ष 2017 में सफाई किया गया था।उसके बाद 2020 में होना था। लेकिन कोरोना के कारण नही हो सका था। इस वर्ष स्थिति सामान्य होने के कारण थाईलैंड से 20 इंजीनियर व कारीगरों का दल बोधगया पहुंचा और कार्य को एक पखवाड़े पहले शुरू किया। शीर्ष तक पहुंचने के लिए लोहे व प्लाई की सीढ़ी बनाई गई। 

    गुंबद पर लगे स्वर्ण परत की हुई सफाई

    उसके स्वर्ण परत की देखभाल करने के बाद सफाई कार्य शुरू की गई। कार्य पूरा होने के पश्चात शनिवार को मंदिर परिसर में समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। समर्पण समारोह का आयोजन बोधगया स्थित थाईलैंड के मेटा बुद्धा मोनास्ट्री द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न बहुत बौद्ध मोनास्ट्री के भिक्षुओं के अलावा थाईलैंड से आए काफी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए। बुद्ध मॉनेस्ट्री के प्रबंधक पप्पू कुमार ने बताया कि गुंबद पर लगे स्वर्ण परत की सफाई का कार्य संपन्न हो गया है। उसके बाद बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समर्पण समारोह का आयोजन किए हैं। जो हर 3 साल पर किया जाता है।