यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gaya News: गया के वजीरगंज में पटरी से उतरकर खेत में गया रेल इंजन, मचा हड़कंप; एक लापरवाही पड़ी भारी
Gaya News किउल रेल लाइन पर वज़ीरगंज स्टेशन और कोल्हना हाल्ट के बीच रेल इंजन ट्रैक से उतरकर खेत में ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, वजीरगंज( गया) Gaya News: किउल रेल लाइन पर शुक्रवार की शाम वज़ीरगंज स्टेशन एवं कोल्हना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के निकट एक रेल इंजन ट्रैक से नीचे उतरकर खेत में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन को लुप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया।
सूत्र के अनुसार इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी। इंजन को ट्रैक से नीचे उतरते ही बगल वाली सड़क से गुजर रही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सभी इस बात को समझने की कोशिश में लग गए कि उसे नीचे चले जाने का कारण क्या हो सकता है, लेकिन किसी को कुछ माजरा समझ में नहीं आया।
घटना के कुछ ही देर बाद रेल राहत दल की टीम आकर इंजन को ट्रैक पर वापस लाने में लग गए जो खबर लिखने तक प्रयासरत थे। वज़ीरगंज स्टेशन प्रबंधक से इस संबंध में बात कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन वे मोबाइल रिसीव नही कर सके।घटना में किसी प्रकार के क्षति होने की सूचना नहीं है।
